Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार सीएम साय का गरियाबंद दौरा, कांग्रेस का बिजली बिल …
बिजली दर वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
बिजली दर वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
राज्य सरकार

सीएम साय का गरियाबंद दौरा, कांग्रेस का बिजली बिल बढ़ोतरी पर हल्लाबोल

छत्तीसगढ़ में बुधवार को कई महत्वपूर्ण गतिविधियां होने जा रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सूरजपुर और गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे तथा गरियाबंद में लगभग 700 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वहीं बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी। दूसरी ओर अभनपुर-कुरुद नई ब्रॉडगेज रेल लाइन पर स्पीड ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Jun 2026, 11:50 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:44 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज प्रदेश के दो महत्वपूर्ण जिलों सूरजपुर और गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास और जनसंपर्क की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे रायपुर से सूरजपुर के लिए रवाना होंगे, जहां नगर निकाय चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्षों और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1 बजे गरियाबंद पहुंचेंगे। यहां विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मौजूदगी में पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित विशाल कार्यक्रम में करीब 700 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

गरियाबंद प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय शाम करीब 4 बजे नव-निर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन का लोकार्पण करेंगे। यह भवन आदिवासी समाज की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री दर्रिपारा गांव में आयोजित आदिवासी समाज के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और समाज के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। सरकार का मानना है कि इस तरह के भवन आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंग

आज की प्रमुख सुर्खियां

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गरियाबंद में 700 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात।
  • कचना धुरवा गोंडवाना भवन का होगा लोकार्पण।
  • बिजली दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन।
  • अभनपुर-कुरुद नई रेल लाइन पर होगा स्पीड ट्रायल।
  • धमतरी में प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल होंगे मंत्री टंक राम वर्मा।

बिजली दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन 

प्रदेश में हाल ही में बढ़ाई गई बिजली दरों के विरोध में कांग्रेस आज राज्यभर में व्यापक प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने बिजली बिलों में बढ़ोतरी को आम जनता, किसानों और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए विरोध का ऐलान किया है। ग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कांकेर में प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे, जबकि सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बिजली कार्यालयों के बाहर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी करेंगे। पार्टी की ओर से कई जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर राज्य सरकार की ऊर्जा नीति और बिजली दर वृद्धि पर सवाल उठाए जाएंगे।

नई रेल लाइन पर आज होगा स्पीड ट्रायल

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत तैयार की गई अभनपुर-कुरुद नई ब्रॉड गेज रेल लाइन पर आज महत्वपूर्ण स्पीड ट्रायल किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सुबह लगभग 10 बजे विशेष ट्रेन के माध्यम से ट्रैक की तकनीकी जांच और गति परीक्षण किया जाएगा। रेलवे ने आम नागरिकों से अपील की है कि ट्रायल के दौरान रेलवे ट्रैक और आसपास के क्षेत्र से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। साथ ही पशुपालकों से अपने मवेशियों को रेलवे लाइन के पास नहीं जाने देने का आग्रह किया गया है। सफल स्पीड ट्रायल के बाद इस रेलखंड पर नियमित ट्रेन संचालन का रास्ता और अधिक साफ हो जाएगा, जिससे धमतरी क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें