Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Hotel Death Case: शादी से इनकार और प्रताड़ना का आरोप, युवती की मौत के मामले में युवक गिरफ्तार Adhejhar Village: पेयजल की मांग पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने हटाया, गांव में आक्रोश Dongargarh Murder Case: एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, घर में मिलीं मां-बेटे की लाशें SBI ATM Fraud: कार्ड बदलकर 1.89 लाख की ठगी, अमेरिका से लौटे IT एनालिस्ट बने शिकार CJP Protest: लैंडिंग करते ही फ्लाइट में घुसी पुलिस, प्रदर्शन से पहले दीपके समेत 600 से अधिक हिरासत में CJP Protest: जंतर-मंतर पर आज बड़ा प्रदर्शन, गुरुग्राम से ध्रुव राठी हिरासत में, दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा सख्त Hotel Death Case: शादी से इनकार और प्रताड़ना का आरोप, युवती की मौत के मामले में युवक गिरफ्तार Adhejhar Village: पेयजल की मांग पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने हटाया, गांव में आक्रोश Dongargarh Murder Case: एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, घर में मिलीं मां-बेटे की लाशें SBI ATM Fraud: कार्ड बदलकर 1.89 लाख की ठगी, अमेरिका से लौटे IT एनालिस्ट बने शिकार CJP Protest: लैंडिंग करते ही फ्लाइट में घुसी पुलिस, प्रदर्शन से पहले दीपके समेत 600 से अधिक हिरासत में CJP Protest: जंतर-मंतर पर आज बड़ा प्रदर्शन, गुरुग्राम से ध्रुव राठी हिरासत में, दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा सख्त
W 𝕏 f
होम › अर्थव्यवस्था › Commodity Update: इस हफ्ते ₹1,292 महंगा हुआ सोना,…
Gold and silver prices rise again (Image Source: Social Media)
Gold and silver prices rise again (Image Source: Social Media)
अर्थव्यवस्था Featured

Commodity Update: इस हफ्ते ₹1,292 महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में भी तेजी

Commodity Update: इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, इस हफ्ते 24 कैरेट सोने का भाव 1,292 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ गया। वहीं, चांदी की कीमत में 280 रुपए प्रति किलोग्राम की मामूली बढ़ोतरी हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Oct 2026, 02:01 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Commodity Update: इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, इस हफ्ते 24 कैरेट सोने का भाव 1,292 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ गया। वहीं, चांदी की कीमत में 280 रुपए प्रति किलोग्राम की मामूली बढ़ोतरी हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। 
IBJA के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत इस हफ्ते बढ़कर 1,49,430 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पहले इसका भाव 1,48,138 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इस तरह सप्ताह के दौरान सोने की कीमत में 1,292 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
22 और 18 कैरेट सोना भी हुआ महंगा
सोने की अलग-अलग शुद्धता वाली किस्मों के भाव में भी तेजी देखने को मिली। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,694 रुपए से बढ़कर 1,36,878 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 1,11,104 रुपए से बढ़कर 1,12,073 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

इस हफ्ते कब रहा सोने का सबसे ऊंचा और निचला भाव?

सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहा। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 6 अक्टूबर को सुबह के सत्र में सोने का भाव 1,47,278 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 9 अक्टूबर को सुबह के सत्र में यह 1,49,614 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। इससे साफ है कि सप्ताह के दौरान सोने की कीमत में तेजी का रुख रहा। 

चांदी की कीमत में 280 रुपए की बढ़ोतरी

सोने के साथ चांदी के भाव में भी इजाफा हुआ है। चांदी की कीमत 2,20,829 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2,21,109 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। हालांकि, सोने की तुलना में चांदी की साप्ताहिक बढ़त सीमित रही।

चांदी का सबसे ऊंचा और निचला भाव क्या रहा?

इस हफ्ते चांदी की कीमत में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 5 अक्टूबर को शाम के सत्र में इसका भाव 2,24,157 रुपए प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, 7 अक्टूबर को शाम के सत्र में चांदी की कीमत 2,20,866 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,200 डॉलर के करीब

वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 4,200 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 60 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाली हलचल का असर घरेलू बाजार की कीमतों पर भी पड़ता है। इसी वजह से निवेशकों और आभूषण खरीदने वालों की नजर वैश्विक संकेतों पर बनी हुई है।

IBJA दिन में दो बार जारी करता है भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से सोने और चांदी के बेंचमार्क भाव दिन में दो बार जारी किए जाते हैं। इसके तहत सुबह और शाम के सत्र में कीमतें घोषित की जाती हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि IBJA के भाव और स्थानीय बाजार में ग्राहकों को मिलने वाली कीमतों में अंतर हो सकता है। आभूषण खरीदते समय मेकिंग चार्ज और लागू करों के कारण अंतिम कीमत भी बढ़ सकती है।

बॉन्ड यील्ड और मजबूत डॉलर से कीमतों पर दबाव

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतें एक सीमित दायरे में कारोबार करती रहीं। बॉन्ड यील्ड का 5 प्रतिशत के आसपास बने रहना और कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहना बाजार के लिए अहम कारक रहे। इसके अलावा, डॉलर की मजबूती भी दोनों कीमती धातुओं की तेजी पर दबाव डाल रही है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें