Wednesday, 07 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Tamora Forest Attack: वन अमले पर हमला, रेंजर और उपवनक्षेत्रपाल को 5 घंटे बनाया बंधक Raipur Bull Attack: आक्रामक सांड ने मचाया उत्पात, 15 लोग घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू Bhilai Spy Camera Case: होटल के बाथरूम में स्पाइ कैमरा मिलने से मचा हड़कंप, कर्मचारी फरार NH-53 Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत Mahasamund Sand Mining: रात के अंधेरे में रेत का खेल? कैमरे में कैद हुए दर्जनों ट्रैक्टर Pakistani Citizen: जबलपुर में व्हीकल फैक्ट्री के पास संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ Tamora Forest Attack: वन अमले पर हमला, रेंजर और उपवनक्षेत्रपाल को 5 घंटे बनाया बंधक Raipur Bull Attack: आक्रामक सांड ने मचाया उत्पात, 15 लोग घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू Bhilai Spy Camera Case: होटल के बाथरूम में स्पाइ कैमरा मिलने से मचा हड़कंप, कर्मचारी फरार NH-53 Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत Mahasamund Sand Mining: रात के अंधेरे में रेत का खेल? कैमरे में कैद हुए दर्जनों ट्रैक्टर Pakistani Citizen: जबलपुर में व्हीकल फैक्ट्री के पास संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
W 𝕏 f
होम › अर्थव्यवस्था › Commodity Market: सोने-चांदी के भाव में गिरावट, ज…
Drop in gold and silver prices (Image Source: Social Media)
Drop in gold and silver prices (Image Source: Social Media)
अर्थव्यवस्था Featured

Commodity Market: सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानें 7 अक्टूबर के ताजा रेट

Commodity Market: सोने और चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार, 7 अक्टूबर को दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिली। पिछले कुछ समय से गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Oct 2026, 12:32 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Commodity Market: सोने और चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार, 7 अक्टूबर को दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिली। पिछले कुछ समय से गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। बुधवार को कारोबार शुरू होने के साथ ही सोने और चांदी दोनों पर दबाव बना रहा। ऐसे में निवेशकों और सोने-चांदी की खरीदारी करने वाले ग्राहकों की नजर आज के ताजा भाव पर बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली।
कॉमेक्स पर खबर लिखे जाने तक सोने की कीमत करीब 0.41 फीसदी नीचे रही और यह 4,169.90 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता नजर आया। दूसरी ओर, चांदी के भाव में भी कमजोरी दर्ज की गई। कॉमेक्स पर चांदी करीब 0.78 फीसदी गिरकर 61.110 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई। 

घरेलू बाजार में क्या रहा हाल?

घरेलू बुलियन मार्केट में भी बुधवार को सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। बाजार खुलने के बाद सोना करीब 1.49 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं चांदी की कीमत करीब 2.26 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास रही। बीते दिनों कीमतों में तेजी और गिरावट का सिलसिला जारी रहने के कारण बाजार में फिलहाल स्थिरता नजर नहीं आ रही है। ऐसे में सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए खरीदारी से पहले ताजा स्थानीय भाव की जानकारी लेना जरूरी है। 

MCX पर भी सोने-चांदी में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी बुधवार के कारोबार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना करीब 500 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,661 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं चांदी के भाव में करीब 1,300 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और इसकी कीमत 2,26,101 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई।  

7 अक्टूबर को सोने के रेट

बाजार में उपलब्ध शुरुआती भाव के मुताबिक, 7 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना करीब 1,49,780 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,37,298 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। आभूषण बनाने में इस्तेमाल होने वाले 18 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,12,345 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज की गई। इसके अलावा चांदी का भाव भी करीब 2,26,410 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास रहा। हालांकि, शहर, ज्वेलर, टैक्स और मेकिंग चार्ज के आधार पर ग्राहकों को मिलने वाला अंतिम भाव अलग हो सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें