Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: छत पर विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, 16 साल के किशोर को नीचे फेंका Kharora News: अडानी फैक्ट्री परिसर में शराब बिक्री को लेकर भारी बवाल, पुलिस पर भी पथराव POCSO Act: रायगढ़ में 14 साल की नाबालिग को शादी का झांसा, आरोपी टाटानगर के पास गिरफ्तार Surajpur Elephant Attack: कबरा हाथी का खौफ, ग्रामीण के घर तक पहुंचा हाथी, CCTV में कैद घटना Bilaspur Crime News: सास को कोल्ड ड्रिंक में जहर देने का आरोप, सिम्स में वेंटिलेटर पर रही पीड़िता, मायके भागी बहू Surajpur News: जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने का आरोप, 4 गिरफ्तार Raipur Crime News: छत पर विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, 16 साल के किशोर को नीचे फेंका Kharora News: अडानी फैक्ट्री परिसर में शराब बिक्री को लेकर भारी बवाल, पुलिस पर भी पथराव POCSO Act: रायगढ़ में 14 साल की नाबालिग को शादी का झांसा, आरोपी टाटानगर के पास गिरफ्तार Surajpur Elephant Attack: कबरा हाथी का खौफ, ग्रामीण के घर तक पहुंचा हाथी, CCTV में कैद घटना Bilaspur Crime News: सास को कोल्ड ड्रिंक में जहर देने का आरोप, सिम्स में वेंटिलेटर पर रही पीड़िता, मायके भागी बहू Surajpur News: जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने का आरोप, 4 गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › अर्थव्यवस्था › Commodity Market Update: सोना 1,400 रुपए गिरा, चा…
Surge in gold and silver prices  ( Image Source - Social Media )
Surge in gold and silver prices ( Image Source - Social Media )
अर्थव्यवस्था Featured

Commodity Market Update: सोना 1,400 रुपए गिरा, चांदी 1,025 रुपए चढ़ी, जानें आज का ताजा भाव

Commodity Market Update: सोमवार के कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग दिशा देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1,400 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 05 Oct 2026, 12:21 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Commodity Market Update: सोमवार के कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग दिशा देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंजमल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1,400 रुपए की गिरावट के साथ 1,49,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में तेजी रही। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 1,025 रुपए बढ़कर 2,26,902 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। यानी सोमवार को जहां सोने पर दबाव देखने को मिला, वहीं चांदी ने मजबूत प्रदर्शन किया। हालांकि मौजूदा स्तर पर सोना और चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं। MCX के आंकड़ों के मुताबिक, 29 जनवरी को सोने ने 1,93,096 रुपए प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर बनाया था। मौजूदा भाव की तुलना में सोना उस ऊंचाई से करीब 44,046 रुपए नीचे है। 
चांदी का MCX पर ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम रहा है। सोमवार के भाव के मुकाबले चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 1,91,146 रुपए नीचे है। इस तरह दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड स्तरों से बड़ी गिरावट देखने को मिल चुकी है।  

सोने के लिए ये स्तर रहेंगे अहम

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के लिए 4,110 डॉलर प्रति औंस का स्तर अहम सपोर्ट माना जा रहा है। अगर कीमत 4,255 डॉलर के ऊपर टिकती है तो आगे तेजी की गुंजाइश बन सकती है। वहीं, MCX पर दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट के लिए 1,47,700 रुपए सपोर्ट और 1,52,000 रुपए अहम तेजी का स्तर माना जा रहा है।

फेड की ब्याज दरों को लेकर बदली बाजार की उम्मीद

कमजोर रोजगार आंकड़ों के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदों में बदलाव आया है। रिपोर्टों के अनुसार, अक्टूबर में ब्याज दर बढ़ने की संभावना एक सप्ताह पहले के 64 फीसदी से घटकर करीब 22 फीसदी रह गई है। ब्याज दरों में नरमी की उम्मीद आम तौर पर सोने और चांदी जैसे गैर-ब्याज वाले निवेशों के लिए सकारात्मक मानी जाती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूत

वैश्विक बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में मजबूती रही। स्पॉट गोल्ड करीब 0.4 फीसदी बढ़कर 4,158.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में करीब 0.6 फीसदी की तेजी रही और यह 4,186.40 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करता दिखा। 

चांदी ने भी ग्लोबल मार्केट में पकड़ी रफ्तार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत में सोने के मुकाबले ज्यादा तेजी देखने को मिली। स्पॉट सिल्वर करीब 1.7 फीसदी बढ़कर 61.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे संकेत मिलता है कि वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है।

चांदी में 2.31 लाख रुपये का स्तर महत्वपूर्ण

चांदी के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में 59.10 डॉलर का स्तर सपोर्ट और 62.40 डॉलर रेजिस्टेंस के तौर पर देखा जा रहा है। MCX पर चांदी के लिए 2,18,800 रुपए का स्तर अहम सपोर्ट है। वहीं, 2,31,000 रुपए के ऊपर मजबूती टिकने पर इसमें तेजी और बढ़ सकती है।

निवेशकों को जल्दबाजी से बचने की सलाह

मौजूदा समय में सोने-चांदी की कीमतों पर अमेरिकी ब्याज दरों की उम्मीदों के साथ-साथ वैश्विक परिस्थितियों का भी असर है। भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को देखते हुए विशेषज्ञों ने निवेशकों को नई पोजीशन लेने में जल्दबाजी नहीं करने की सलाह दी है। ऐसे में बाजार की अगली दिशा स्पष्ट होने तक सावधानी के साथ कारोबार करना बेहतर माना जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें