Wednesday, 29 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
स्टील प्लांट हादसा : इंडक्शन फर्नेस की चपेट में आए 4 श्रमिक, 2 की हालत गंभीर शातिर चोरों का कारनामा : दुर्ग में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख पार, CCTV में संदिग्ध कैद लापरवाही बनी जानलेवा : फिंगेश्वर में बारिश का कहर, सरगी नाला पार करते समय ग्रामीण की मौत मलेरिया की कहर : 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट PoK में हालात बेकाबू : सेना की गोलीबारी में 30 की मौत, सड़कों पर उतरी जनता ने भारत से मांगी मदद संसद में आज फिर गूंजेगा हंगामा : पेपर लीक बिल पर आर-पार के मूड में सरकार और विपक्ष स्टील प्लांट हादसा : इंडक्शन फर्नेस की चपेट में आए 4 श्रमिक, 2 की हालत गंभीर शातिर चोरों का कारनामा : दुर्ग में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख पार, CCTV में संदिग्ध कैद लापरवाही बनी जानलेवा : फिंगेश्वर में बारिश का कहर, सरगी नाला पार करते समय ग्रामीण की मौत मलेरिया की कहर : 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट PoK में हालात बेकाबू : सेना की गोलीबारी में 30 की मौत, सड़कों पर उतरी जनता ने भारत से मांगी मदद संसद में आज फिर गूंजेगा हंगामा : पेपर लीक बिल पर आर-पार के मूड में सरकार और विपक्ष
W 𝕏 f
होम अन्य खेल कॉमनवेल्थ गेम्स : भारत को दो सिल्वर मेडल, बॉक्सिं…
भारतीय खिलाड़ी सिल्वर मेडल के साथ
भारतीय खिलाड़ी सिल्वर मेडल के साथ
अन्य खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स : भारत को दो सिल्वर मेडल, बॉक्सिंग में तीन खिलाड़ियों ने किया कमाल

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए। हरजिंदर कौर ने भारोत्तोलन के 69 किग्रा वर्ग में रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता, जबकि गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर दौड़ में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं, बॉक्सिंग में प्रीति पवार, प्रिया घंघास और जादुमणि सिंह ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के तीन और पदक पक्के कर दिए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
29 Jul 2026, 12:20 PM
खेल डेस्क
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा, जहां भारोत्तोलन में हरजिंदर कौर और एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। इसके साथ ही भारत की पदक संख्या में इजाफा हुआ। वहीं, बॉक्सिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन और मेडल पक्के कर लिए हैं। महिलाओं के 69 किग्रा भार वर्ग में हरजिंदर कौर ने अपने करियर का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया।
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 71 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज जीतने वाली 29 वर्षीय हरजिंदर ने इस बार अपने प्रदर्शन को और बेहतर किया। पंजाब के नाभा की रहने वाली हरजिंदर ने स्नैच में शानदार शुरुआत की। उन्होंने पहले 99 किग्रा वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाया और फिर अपने ही रिकॉर्ड को सुधारते हुए 101 किग्रा वजन उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 123 किग्रा और 126 किग्रा वजन सफलतापूर्वक उठाया।

हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास

हरजिंदर ने कुल 227 किग्रा वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। हालांकि कनाडा की चार्लोट सिमोनो ने रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने कुल 240 किग्रा वजन उठाकर नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड बनाया। एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने इतिहास रच दिया। पुरुषों की 10 हजार मीटर दौड़ में वह कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए। गुलवीर ने अंतिम लैप में शानदार रफ्तार दिखाई और 27 मिनट 49.78 सेकेंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया। उन्हें सिल्वर मेडल मिला। वहीं ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन ने 27 मिनट 48.93 सेकेंड के साथ गोल्ड मेडल जीता।

बॉक्सिंग में भारत के तीन और मेडल पक्के 

मुक्केबाजी में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में प्रीति पवार ने उत्तरी आयरलैंड की निकोल क्लाइड को 5-0 के एकतरफा फैसले से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और अपना मेडल पक्का कर लिया। महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग में मौजूदा एशियाई चैंपियन प्रिया घंघास ने स्कॉटलैंड की नियाम मिशेल को 4-1 से मात देकर अंतिम चार में प्रवेश किया। वहीं पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में जादुमणि सिंह ने जाम्बिया के म्वेंगो म्वाले को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही बॉक्सिंग में भारत के चार मेडल पक्के हो चुके हैं। अनुभवी मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन भी सेमीफाइनल से अपना अभियान शुरू करेंगी, जिससे उनका मेडल पहले ही तय हो गया है।

विशाल टीके ने 400 मीटर सेमीफाइनल में बनाई जगह 

राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी धावक विशाल टीके ने पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। तमिलनाडु के 22 वर्षीय विशाल ने इसी साल 44.98 सेकेंड का समय निकालकर 45 सेकेंड की बाधा पार करने वाले पहले भारतीय बनने का रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि दूसरे भारतीय धावक राजेश रमेश अगले दौर में जगह बनाने से चूक गए। पुरुषों की 400 मीटर सेमीफाइनल दौड़ 30 जुलाई को आयोजित होगी। पुरुष लॉन बॉल्स पेयर्स स्पर्धा में भारत की जोड़ी नवनीत सिंह और दिनेश कुमार ने रोमांचक मुकाबले में कुक आइलैंड्स को हराया। भारतीय जोड़ी ने शुरुआती झटके के बाद शानदार वापसी की और टाईब्रेकर में 1-0 से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम किया।

पैरा तैराकी में नहीं मिला मेडल

पैरा तैराकी में भारतीय खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी। पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 स्पर्धा के फाइनल में रवि वीरा वेंकट भवन बुदिगिना छठे और अली इमाम आठवें स्थान पर रहे। दोनों खिलाड़ी मेडल जीतने में सफल नहीं हो सके। कुल मिलाकर मंगलवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा। भारोत्तोलन, एथलेटिक्स और बॉक्सिंग में मिले शानदार नतीजों से भारतीय दल की पदक उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें