Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम महासमुंद भक्ति और परंपरा का संगम : बागबाहरा में आस्था का स…
0:00
रथयात्रा में सजे रथ के साथ उमड़े श्रद्धालु
महासमुंद

भक्ति और परंपरा का संगम : बागबाहरा में आस्था का सैलाब, पांच रथों संग निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा 

बागबाहरा में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की वार्षिक रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। रिमझिम बारिश के बावजूद हजारों श्रद्धालु दर्शन और रथ खींचने के लिए नगर की सड़कों पर पहुंचे। नगर के विभिन्न मंदिरों से निकले पांच भव्य रथों की एक साथ यात्रा इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। जय जगन्नाथ के जयघोष और भक्तिमय माहौल के बीच पूरा नगर आस्था के रंग में डूबा नजर आया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
17 Jul 2026, 03:46 PM
बागबाहरा
बागबाहरा में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की वार्षिक रथयात्रा इस वर्ष भी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुई। रिमझिम बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। परिवार सहित हजारों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन के लिए पूरे दिन नगर की सड़कों पर उमड़ते रहे। जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। 
पिछले कुछ वर्षों से बागबाहरा की रथयात्रा की एक अलग पहचान बन चुकी है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता नगर के विभिन्न मंदिरों से निकलने वाले पांच भव्य रथ हैं। अलग-अलग मार्गों से निकलकर जब ये सभी रथ मुख्य मार्ग पर एक साथ पहुंचे तो दृश्य भव्य शोभायात्रा जैसा नजर आया। बाजे-गाजे, ढोल-ताशों और जय जगन्नाथ के जयघोष के बीच निकली यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया।

श्रद्धालुओं ने खींचा रथ 

नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन किए। भक्तों ने अपने हाथों से रथ खींचकर और धक्का देकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। रथ मार्ग में जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस महापर्व में सहभागिता निभाई। 

बारिश को माना भगवान का आशीर्वाद 

धार्मिक मान्यता के अनुसार रथयात्रा के दिन होने वाली वर्षा को शुभ माना जाता है। वर्षों बाद इस बार पूरे दिन रुक-रुककर हुई रिमझिम बारिश को श्रद्धालुओं ने भगवान का आशीर्वाद माना। बारिश में भीगते हुए भी भक्त दर्शन के लिए पहुंचते रहे। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों में भी रथयात्रा को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

बारिस से ठेला प्रभावित 

रथयात्रा मार्ग पर खिलौने, पूजा सामग्री, मिठाई, खानपान और अन्य सामानों के अस्थायी ठेले लगाए गए थे। हालांकि बारिश के कारण ठेला व्यवसायियों के कारोबार पर असर पड़ा। कई श्रद्धालु दर्शन के बाद ज्यादा देर तक बाजार में नहीं रुके, जिससे दुकानदारों को अपेक्षित बिक्री नहीं हो सकी। 

उमड़ा श्रद्धालुओं  का भीड़ 

दोपहर करीब तीन बजे विभिन्न मंदिरों से रथ निकलना शुरू हुए और लगभग चार बजे तक सभी प्रमुख रथ नगर के मुख्य मार्ग पर पहुंच गए। बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन चौक तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। देर शाम तक रथ अपने निर्धारित स्थलों तक पहुंच गए। इस दौरान मुख्य मार्ग पर मेले जैसा माहौल देखने को मिला।

यातायात के लिए चुनौती 

रथयात्रा के दौरान सबसे बड़ी परेशानी यातायात व्यवस्था को लेकर सामने आई। बाजार मोड़ से लेकर स्टेट बैंक चौक, शुभकामना गली और आगे तक सड़क पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। कई बार दो-दो एंबुलेंस भी वाहनों की लंबी कतार में फंस गईं। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से एंबुलेंस को रास्ता दिलाया गया। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें