Wednesday, 19 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
खेत से घर लौट रहे पिता-पुत्री को कार ने मारी टक्कर, बेटी की  मौके पर मौत, चालक फरार युवक की कार से कुचलकर हत्या, वकील की पोशाक में कोर्ट पहुंचा आरोपी और किया सरेंडर शराब पीने के दौरान हुआ विवाद , फावड़े से महिला और युवक की हत्या कर आरोपी पति  फरार मोदी के खर्चे पर हवाई सैर : 55 करोड़ की ठगी की जांच करने फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी, सभी सस्पेंड राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल सड़क पर धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या , आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस खेत से घर लौट रहे पिता-पुत्री को कार ने मारी टक्कर, बेटी की  मौके पर मौत, चालक फरार युवक की कार से कुचलकर हत्या, वकील की पोशाक में कोर्ट पहुंचा आरोपी और किया सरेंडर शराब पीने के दौरान हुआ विवाद , फावड़े से महिला और युवक की हत्या कर आरोपी पति  फरार मोदी के खर्चे पर हवाई सैर : 55 करोड़ की ठगी की जांच करने फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी, सभी सस्पेंड राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल सड़क पर धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या , आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम सरगुजा संभाग शराब पीने के दौरान हुआ विवाद , फावड़े से महिला और…
फावड़े से महिला और युवक की हत्या
फावड़े से महिला और युवक की हत्या
🔴 BREAKING सरगुजा संभाग

शराब पीने के दौरान हुआ विवाद , फावड़े से महिला और युवक की हत्या कर आरोपी पति  फरार

कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिसरपानी में महिला और युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक मकान से दोनों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान बेन्जे बड़ा और नईहारो मझवार के रूप में हुई है। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

कीर्तिमान रिपोर्ट रोशनी पटेल
19 Aug 2026, 04:05 PM
सरगुजा
कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिसरपानी में महिला और युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक मकान से दोनों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान बेन्जे बड़ा और नईहारो मझवार के रूप में हुई है। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। 
दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं 
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त की शाम बेन्जे बड़ा, नईहारो मझवार और उसका पति बाबूलाल मझवार एक मकान में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि तीनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया।  

शराब पीने के बाद हुआ था विवाद  

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि विवाद के दौरान बाबूलाल मझवार ने फावड़े से अपनी पत्नी नईहारो और बेन्जे बड़ा पर हमला कर दिया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य 

सूचना मिलने पर कमलेश्वरपुर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मकान और उसके आसपास से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।  

हत्या की वास्तविक वजह अभी सामने नहीं आई है 

दोनों की हत्या के बाद बाबूलाल मझवार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। 

गिरफ्तारी के बाद स्पष्ट होगा घटनाक्रम

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही दोहरे हत्याकांड की सही वजह और पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल उपलब्ध साक्ष्यों और प्रारंभिक जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें