Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम फिल्में रामायण के सीता-कैकेयी लुक पर विवाद, डिजाइनर्स ने …
रामायण फिल्म कॉस्ट्यूम विवाद
रामायण फिल्म कॉस्ट्यूम विवाद
फिल्में

रामायण के सीता-कैकेयी लुक पर विवाद, डिजाइनर्स ने दिया जवाब

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में सीता और कैकेयी के कॉस्ट्यूम को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है। डिजाइनर्स रिंपल और हरप्रीत नरूला ने सफाई देते हुए कहा कि दोनों किरदारों के पहनावे को खास सोच और भावनाओं के आधार पर तैयार किया गया है। उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने के बाद ही अपनी राय बनाने की अपील की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Aug 2026, 06:22 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 01:42 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण इन दिनों अपनी भव्यता और स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में है। हजारों करोड़ रुपये के बड़े बजट में बन रही इस फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद जहां कई दर्शकों ने इसके विजुअल्स, कलाकारों और प्रस्तुति की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइन को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। 
सोशल मीडिया पर खास तौर पर सीता के किरदार में नजर आ रहीं साई पल्लवी और कैकेयी की भूमिका निभा रहीं लारा दत्ता के कपड़ों को लेकर बहस शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने इनके लुक की तुलना पुराने पौराणिक धारावाहिकों से की, तो कुछ ने इसे अलग अंदाज में पेश करने की कोशिश बताया।

सीता के लुक पर डिजाइनर ने रखी अपनी बात 

फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत नरूला ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में रिंपल ने कहा कि उन्हें पहले से पता था कि रामायण जैसे महान ग्रंथ पर बनने वाली फिल्म को लेकर लोगों की अपनी-अपनी राय होगी। उन्होंने कहा कि रामायण भारतीय संस्कृति और लोगों की भावनाओं से गहराई से जुड़ी हुई है। ऐसे में फिल्म की कास्टिंग, कॉस्ट्यूम और विजुअल प्रेजेंटेशन को लेकर चर्चा होना स्वाभाविक है। हालांकि, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इस तरह की आलोचनाएं भी सामने आएंगी। सीता के किरदार के कपड़ों पर उठे सवालों को लेकर रिंपल ने कहा कि यह लुक उनके लिए बेहद व्यक्तिगत सोच से जुड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि सीता के रूप की कल्पना उसी श्रद्धा और भाव के साथ की, जिस तरह उन्होंने बचपन से देवी सीता की छवि को देखा है। 

सीता का लुक सोच-समझकर तैयार किया गया 

रिंपल ने कहा कि जब वह आंखें बंद करके देवी सीता की कल्पना करती हैं, तो उनके मन में एक खास छवि आती है। उसी सोच को ध्यान में रखते हुए उन्होंने साई पल्लवी के किरदार का कॉस्ट्यूम तैयार किया। उनके मुताबिक, सीता का पहनावा केवल खूबसूरती दिखाने के लिए नहीं बल्कि किरदार की गरिमा, भावनाओं और आध्यात्मिकता को दर्शाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।

कैकेयी के कपड़ों के पीछे भी थी खास सोच वहीं 

हरप्रीत नरूला ने अभिनेत्री लारा दत्ता के कैकेयी लुक को लेकर भी सफाई दी। उन्होंने बताया कि कैकेयी के कॉस्ट्यूम में रंगों और डिजाइन का चयन पूरी योजना के साथ किया गया था। उन्होंने कहा कि कैकेयी के कपड़ों में इस्तेमाल किए गए रंग उनके व्यक्तित्व और मनोदशा को दिखाते हैं। हरा रंग जहां उनके मातृत्व भाव को दर्शाता है, वहीं गहरा मैरून रंग उनके भीतर चल रहे संघर्ष और भावनात्मक मजबूती को दिखाने के लिए चुना गया। हरप्रीत के अनुसार, कैकेयी का किरदार केवल नकारात्मक रूप में नहीं दिखाया गया है, बल्कि उसके फैसलों और भावनात्मक स्थिति को समझने की कोशिश की गई है। 

डिजाइनर्स की अपील- फिल्म देखने के बाद बनाएं राय 

कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स ने दर्शकों से अपील की है कि वे केवल कुछ झलकियों या तस्वीरों के आधार पर फिल्म को लेकर फैसला न करें। उनका कहना है कि हर कॉस्ट्यूम के पीछे एक कहानी और सोच जुड़ी हुई है, जिसे पूरी फिल्म देखने के बाद बेहतर तरीके से समझा जा सकेगा।

2026 में रिलीज होगी रामायण 

करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आने की योजना है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें