Thursday, 23 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
प्रदर्शन का असर : सुरक्षा कारणों से लगातार दूसरे दिन 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें किन रूट्स पर मिलेगी इंटरचेंज की छूट पलसापाली में छापा : अवैध महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 45 लीटर शराब जब्त अदालत का फरमान : बसना में कोलता समाज के पदाधिकारियों पर FIR, 1.11 लाख की वसूली और सामाजिक बहिष्कार का आरोप प्रदर्शन का असर : सुरक्षा कारणों से लगातार दूसरे दिन 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें किन रूट्स पर मिलेगी इंटरचेंज की छूट पलसापाली में छापा : अवैध महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 45 लीटर शराब जब्त अदालत का फरमान : बसना में कोलता समाज के पदाधिकारियों पर FIR, 1.11 लाख की वसूली और सामाजिक बहिष्कार का आरोप
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग कार्यक्रम में विवाद : मंदिर हसौद मामला तूल पर, प्…
आवेदन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग
आवेदन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग
रायपुर संभाग

कार्यक्रम में विवाद : मंदिर हसौद मामला तूल पर, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

मंदिर हसौद में 1 जून को आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान कथित विवाद के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष और उनके भाई पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
03 Jun 2026, 11:26 AM
आरंग

नगर पालिका मंदिर हसौद में 1 जून को आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान हुए कथित विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि शिविर के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी एवं उनके भाई द्वारा उपस्थित अधिकारियों, भाजपा मंदिर हसौद मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस दौरान गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।

घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी गई। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंदिर हसौद थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने तथा कानूनी कार्रवाई की मांग की।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि सुशासन तिहार जैसे जनहितकारी कार्यक्रम में इस प्रकार की घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर मंदिर हसौद मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से रामजी वर्मा, सतेंद्र सिंह, लक्ष्मीनारायण सिंह ठाकुर, उदय वर्मा, राजेश वर्मा, अशोक पटेल, अविनाश अग्रवाल, चंद्रशेखर साहू, विनोद साहू, रामकुमार बैस, रोहित घीवडोंडे, देवकुमार वर्मा, रवि वर्मा, सिद्धार्थ पाटकर, जगमोहन यादव, असवन यादव, बलवंत यादव, बल्ला यादव, वैभव वैष्णव, आयुष्मान शर्मा, मिथलेश पटेल, महेश यादव, बलराम वर्मा, गोविंद वैष्णव, लीलाधर वर्मा, ऋषभ वर्मा, रमा वर्मा, कृष्ण वर्मा, अभिलाष दास, ओंकार बंजारे, राजू पटेल, वीरसिंह धीवर, पुनीत यादव, आरती यादव, कुणाल साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें