Friday, 03 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हादसा : छत्तीसगढ़ के मजदूर की बेंगलुरू खदान में मौत, 7 अन्य ने भी गंवाई जान गगनगीर टनल के पास सीआरपीएफ की गाड़ी हादसे का शिकार, 6 जवान घायल डे-केयर में बच्चों से क्रूरता, वायरल वीडियो की महिला गिरफ्तार, जांच तेज हत्या की साजिश : पहले कीटनाशक पिलाया, फिर फंदे पर लटकाया; मां-बेटे ने रची आत्महत्या की कहानी हादसा : आकाशीय बिजली गिरने से मां और नाबालिक बेटी की मौत हादसा : बस्तर-सुकमा को जोड़ने वाले NH-63 पर पलटा ट्रक घंटों लगा लंबा जाम हादसा : छत्तीसगढ़ के मजदूर की बेंगलुरू खदान में मौत, 7 अन्य ने भी गंवाई जान गगनगीर टनल के पास सीआरपीएफ की गाड़ी हादसे का शिकार, 6 जवान घायल डे-केयर में बच्चों से क्रूरता, वायरल वीडियो की महिला गिरफ्तार, जांच तेज हत्या की साजिश : पहले कीटनाशक पिलाया, फिर फंदे पर लटकाया; मां-बेटे ने रची आत्महत्या की कहानी हादसा : आकाशीय बिजली गिरने से मां और नाबालिक बेटी की मौत हादसा : बस्तर-सुकमा को जोड़ने वाले NH-63 पर पलटा ट्रक घंटों लगा लंबा जाम
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना दीक्षांत समारोह : 80वें वनरक्षक प्रशिक्षण सत्र का…
वनरक्षक दीक्षांत समारोह
वनरक्षक दीक्षांत समारोह
सरकारी सूचना

दीक्षांत समारोह : 80वें वनरक्षक प्रशिक्षण सत्र का समापन, सफल प्रशिक्षुओं को मिला सम्मान

महासमुंद के वनरक्षक प्रशिक्षण शाला एवं वन विद्यालय में 80वें वनरक्षक प्रशिक्षण सत्र (छःमाही) का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि हिमांशु सिन्हा को ऑल ओवर टॉपर घोषित किया गया। मुख्य अतिथियों ने वनरक्षकों को वन संरक्षण, गुणवत्तापूर्ण वानिकी कार्य और वन प्रबंधन समितियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का संदेश दिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
03 Jul 2026, 08:45 AM
महासमुंद
वनरक्षक प्रशिक्षण शाला वन विद्यालय, महासमुंद में 80वें वन रक्षक प्रशिक्षण सत्र (छःमाही) के समापन अवसर पर बुधवार को गरिमामय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक (मा.स.वि.सू.प्रौ.) अटल नगर, नवा रायपुर आलोक कुमार तिवारी तथा अध्यक्षता मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त मणिवासगन एस. ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रशिक्षुओं द्वारा आकर्षक परेड एवं अतिथियों को सलामी देने के साथ हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने गरुड़ एवं रुद्राक्ष के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुआ।

अतिथियों का स्वागत और प्रशिक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का ट्रॉफी देकर सम्मान
संचालक वन विद्यालय एवं वनमंडलाधिकारी मयंक पाण्डेय, अनुदेशक निखिल पैकरा, उप वनमंडलाधिकारी गोविंद सिंह तथा जिला यूनियन महासमुन्द के उप प्रबंध संचालक ए.आर. बंजारे ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर संचालक पाण्डेय ने प्रशिक्षण सत्र का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए प्रशिक्षण की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि आलोक कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि वनरक्षक वनों के संरक्षण एवं प्रबंधन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण वानिकी कार्य कर वनों को अधिक उत्पादक बनाने का आह्वान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में मणिवासगन एस. ने कहा कि वनरक्षक वन विभाग की आधारशिला हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ फॉरेस्ट मैनुअल, कार्य आयोजना एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन का निरंतर अध्ययन कर वनों के संरक्षण एवं प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा दी।

अतिथियों ने सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए

वन प्रबंधन समितियों के साथ नियमित समन्वय एवं मासिक बैठक आयोजित करने पर भी विशेष जोर दिया। समारोह में 80वें प्रशिक्षण सत्र के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। अतिथियों ने सफल प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा विभिन्न वानिकी विषयों एवं खेल-कूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
प्रशिक्षण के सभी विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले हिमांशु सिन्हा को ऑल ओवर टॉपर की ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर वन विद्यालय के सहायक अनुदेशक, समस्त अधिकारी-कर्मचारी, उप वनमंडलाधिकारी महासमुन्द, जिला यूनियन के उप प्रबंध संचालक, वन परिक्षेत्र अधिकारी तथा वनमंडल कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पवन चन्द्राकर, प्रबंधक ने किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें