Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में
W 𝕏 f
होम रायगढ़ कोर्ट का फैसला : पति की हत्या करने वाले पत्नी और …
रायगढ़ हत्या मामले में कोर्ट का फैसला
रायगढ़ हत्या मामले में कोर्ट का फैसला
रायगढ़

कोर्ट का फैसला : पति की हत्या करने वाले पत्नी और मौसेरे भाई को उम्रकैद

रायगढ़ के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के चलते हुई विशेश्वर राठिया की हत्या के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। पत्नी सहोद्रा राठिया और उसके मौसेरे भाई टीका राम उर्फ बन सागर राठिया को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा दी गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Jul 2026, 04:24 PM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध संबंध के चलते हुई हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में पत्नी और उसके मौसेरे भाई ने मिलकर ग्रामीण की हत्या कर दी थी। इस मामले में घरघोड़ा अपर सत्र न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 1-1 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। 
मामला 12 दिसंबर 2020 का है। मृतक विशेश्वर राठिया के भाई विन्देश्वर राठिया ने धरमजयगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनका बड़ा भाई विशेश्वर राठिया अपने परिवार के साथ ग्राम बायसी लाख पतरा में पुराने मकान में रहता था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य नए मकान में रहते थे।

पुराने मकान में हुई थी हत्या

घटना वाली रात विशेश्वर अपनी पत्नी सहोद्रा राठिया और बच्चों के साथ खाना खाने के बाद पुराने मकान में सोने चला गया था। इसी दौरान ग्राम गेरसा निवासी उसका मौसेरा भाई टीका राम उर्फ बन सागर राठिया शादी का निमंत्रण देने उनके घर पहुंचा था और रात में वहीं रुक गया था। रात करीब ढाई बजे विशेश्वर की पत्नी सहोद्रा नए मकान में पहुंची और परिजनों को बताया कि उसका पति कहीं गिर गया है और उसे चोट लगी है। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो विशेश्वर के सिर पर गंभीर चोटें थीं और काफी खून बह रहा था। परिजन उसे तुरंत धरमजयगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान सुबह करीब 5 बजे उसकी मौत हो गई।

जांच में सामने आया अवैध संबंध का मामला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत को हत्या बताया, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस जांच में पता चला कि टीका राम उर्फ बन सागर राठिया और मृतक की पत्नी सहोद्रा राठिया के बीच अवैध संबंध थे। दोनों के बीच संबंधों की जानकारी विशेश्वर को हो गई थी।
इसी बात को छिपाने के लिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने ईंट और सिलबट्टे से विशेश्वर के सिर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच पूरी होने के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने न्यायालय में चालान पेश किया था। 

अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा 

मामले की सुनवाई घरघोड़ा अपर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने की। सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने टीका राम उर्फ बन सागर राठिया और सहोद्रा राठिया को हत्या का दोषी पाया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोनों पर 1-1 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। मामले में शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने पैरवी की।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें