Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Delhi CJP Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन Raipur Murder News: अमलीडीह में स्वर्ण जयंती चौक के पास 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Delhi CJP Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन Raipur Murder News: अमलीडीह में स्वर्ण जयंती चौक के पास 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › रफ्तार का कहर :  ट्रक-कार की टक्कर में 5 की मौत, …
उमरिया सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त अर्टिगा कार
उमरिया सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त अर्टिगा कार
राष्ट्रीय

 रफ्तार का कहर :  ट्रक-कार की टक्कर में 5 की मौत, एक महिला जिंदगी की जंग लड़ रही 

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण टक्कर में मासूम समेत 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। परिवार अनूपपुर से चित्रकूट तीर्थ यात्रा के लिए जा रहा था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Jul 2026, 05:50 PM · अपडेट: 11 Oct 2026, 04:54 AM
मध्य प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक अर्टिगा कार तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष, दो महिलाएं और एक मासूम बच्चा शामिल है। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चित्रकूट तीर्थ यात्रा पर जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ परिवार अनूपपुर जिले का रहने वाला था। परिवार के लोग अर्टिगा कार से चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उमरिया जिले के बाबा इलाके में भरौला के पास कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो महिलाओं और एक बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

कार में फंसे व्यक्ति को निकालने में जुटी टीम
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद एक व्यक्ति कार के अंदर बुरी तरह फंस गया था। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उपचार के दौरान एक अन्य घायल व्यक्ति की भी मौत हो गई।

एक महिला का अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे में घायल हुई एक महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। 

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कार के अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराने की बात सामने आई है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद अनूपपुर जिले में रहने वाले मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें