Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार अवैध खनन पर शिकंजा : बसना-सरायपाली क्षेत्र में खन…
खनिज विभाग की अवैध रेत पर बड़ी कार्रवाई
खनिज विभाग की अवैध रेत पर बड़ी कार्रवाई
राज्य सरकार

अवैध खनन पर शिकंजा : बसना-सरायपाली क्षेत्र में खनिज विभाग की कार्रवाई तेज

कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर खनिज विभाग ने बसना और सरायपाली क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ग्राम खेमड़ा में 23 हाईवा रेत का अवैध भंडारण मिला, जिस पर नोटिस जारी किया गया। वहीं बोईरलामी क्षेत्र में अवैध खनन में उपयोग हो रही एक मशीन और हाईवा वाहन जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। विभाग ने आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 Jun 2026, 11:43 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 03:14 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में टोल फ्री नंबर से प्राप्त शिकायत के आधार पर मंगलवार को पद्मपुर जिला बरगढ़ (ओडिशा) से बसना, सरायपाली क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन कर भंडारण करने वालों के विरुद्ध जांच की गई।

जांच के दौरान ग्राम खेमड़ा, बसना में मनीष वाधवा द्वारा रेत का भंडारण किए जाने की जानकारी मिलने पर मौके पर निरीक्षण किया गया। यहां फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण यूनिट में लगभग 23 हाईवा रेत का भंडारण पाया गया।

नोटिस जारी कर दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश

भंडारित रेत के संबंध में भंडारणकर्ता को नोटिस जारी कर वैध दस्तावेजों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तरह ग्राम लिलेशर, बोईरलामी क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान बोईरलामी (जोंक नदी) में 01 नग चैन माउण्टेन मशीन एवं 01 नग हाईवा वाहन को मौके से जप्त कर तेन्दुकोना पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। आगे की कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत की जाएगी।

जांच टीम की मौजूदगी

जांच कार्यवाही के दौरान सहायक खनिज अधिकारी देवेन्द्र साहू, खनिज निरीक्षक मधुलिका मिंज, सिपाही प्रशांत कालू, मनीष ढीढी एवं मनोज निर्मलकर मौजूद रहे। खनिज अधिकारी फागुलाल नागेश ने बताया कि आगे भी जांच कार्यवाही जारी रहेगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें