Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर रेत खनन पर शिकंजा : मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर…
रेत भंडारणकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस
रेत भंडारणकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस
रायपुर

रेत खनन पर शिकंजा : मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, रेत भंडारणकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अवैध रेत खनन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एमसीबी जिले के केल्हारी क्षेत्र में केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता और जिला टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। ड्रोन सर्वे के माध्यम से रेत भंडारण स्थलों की जांच में नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आने पर संबंधित भंडारणकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Jun 2026, 03:47 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:49 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अवैध रेत खनन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रदेशभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत खनिज विभाग का मैदानी अमला अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए कड़ी निगरानी रख रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर 21 जून 2026 को रात्रिकालीन खनन क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला एमसीबी की तहसील केल्हारी अंतर्गत दंडाहस्वाही स्थित केवाई नदी, पसौरी, कुटरा तथा हसदेव नदी क्षेत्र का सघन परीक्षण किया गया।

जांच के दौरान स्वीकृत दो अस्थायी रेत भंडारण अनुज्ञप्ति स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। मौके पर उपलब्ध रेत की मात्रा का आकलन हाईटेक ड्रोन सर्वेक्षण तकनीक के माध्यम से किया गया, जिससे वास्तविक स्थिति का सटीक मूल्यांकन किया जा सका।

शर्तों के उल्लंघन पर जारी हुआ नोटिस

निरीक्षण में भंडारण अनुज्ञा की शर्तों के उल्लंघन के मामले सामने आए। इसके बाद संबंधित रेत भंडारणकर्ताओं को कारण बताओ सूचना जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ खनिज संपदा का नियमानुसार दोहन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। अवैध खनन एवं भंडारण में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खनिज सचिव पी. दयानंद ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य के पहुंच-विहीन एवं संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए विभिन्न जिलों में अवैध रेत उत्खनन संभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन कर हाईटेक ड्रोन सर्वे के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

संयुक्त टीम की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

उक्त कार्रवाई के दौरान केंद्रीय उड़नदस्ता की संयुक्त जांच टीम तथा जिला स्तरीय टीम के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि अवैध रेत खनन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें