Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Critical Minerals Roadshow: छत्तीसगढ़ में होगा मि…
Critical Minerals Roadshow Chhattisgarh
Critical Minerals Roadshow Chhattisgarh
राज्य सरकार

Critical Minerals Roadshow: छत्तीसगढ़ में होगा मिनरल्स रोड शो, CM साय बोले- आत्मनिर्भरता के लिए अहम कदम

Critical Minerals Roadshow: क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक मिनरल्स रोड शो के लिए छत्तीसगढ़ का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के लिए बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि क्रिटिकल मिनरल्स से निवेश, रोजगार और वैश्विक सप्लाई चेन में छत्तीसगढ़ की भूमिका मजबूत होगी।

कीर्तिमान डेस्क | लक्ष्मी साहू
31 Aug 2026, 06:10 PM
रायपुर
Critical Minerals Roadshow: क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक मिनरल्स रोड शो के लिए छत्तीसगढ़ का चयन किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि देश के लिए खनिज क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना समय की जरूरत है और क्रिटिकल मिनरल्स इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश रणनीतिक खनिजों के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रहा है। रक्षा क्षेत्र से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लीन एनर्जी और आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग तक इन खनिजों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा अवसर

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पास क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में आगे बढ़ने की पर्याप्त क्षमता है। प्रदेश में 5 क्रिटिकल मिनरल्स की नीलामी की प्रक्रिया चल रही है, जिसे उन्होंने राज्य के लिए बड़ा अवसर बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्रिटिकल मिनरल्स का महत्व सोने-चांदी जैसे पारंपरिक खनिजों से भी अधिक हो सकता है। छत्तीसगढ़ इन संसाधनों के जरिए देश की जरूरतों के साथ वैश्विक सप्लाई चेन में भी अपनी भूमिका मजबूत कर सकता है।

नई उद्योग नीति में भी फोकस

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की नई उद्योग नीति में भी क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े उद्योगों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसका फायदा छत्तीसगढ़ में निवेश करने वाले उद्योगों और स्थानीय निवेशकों को आने वाले समय में मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में खनिज क्षेत्र से राज्य का राजस्व 12 हजार करोड़ रुपए से बढ़कर 16 हजार करोड़ रुपए हो गया है। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से क्रिटिकल मिनरल्स की नीलामी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

निवेश के साथ पर्यावरण संरक्षण पर जोर

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और यहां निवेश की काफी संभावनाएं हैं। कमर्शियल माइनिंग के क्षेत्र में केंद्र सरकार की ओर से निवेशकों को निर्धारित अवधि के लिए जरूरी सुविधाएं और छूट भी दी जा रही हैं। हालांकि, सरकार खनन और औद्योगिक निवेश के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री ने निवेशकों से पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी कदम उठाने की उम्मीद जताई।
उन्होंने कहा कि माइनिंग सेक्टर में निवेश बढ़ने से सिर्फ राज्य के राजस्व में वृद्धि नहीं होगी, बल्कि आदिवासी, ग्रामीण और स्थानीय आबादी के लिए रोजगार और विकास के नए अवसर भी तैयार होंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें