Wednesday, 29 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का 8वां दिन आज, पेपर लीक बिल पर होगी नजर, विपक्ष ने बनाई रणनीति डोंगरगढ़ में खूनी वारदात : मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला डबल मनी मामला : मास्टरमाइंड सोमेंद्र की दो लक्जरी कारें जब्त, हिरासत में लिए गए संदिधों से SIT की पूछताछ जारी अनोखा मामला : शादी के 25 दिन बाद खुला राज, किन्नर निकली दुल्हन कच्चे तेल में फिर लगा उबाल : अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4% उछलीं कीमतें, जानें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम किसानों की हुंकार से दूसरे दिन भी थमी भोपाल की रफ्तार, मूंग की सरकारी खरीद और ई-टोकन बंद करने पर अड़े संसद के मानसून सत्र का 8वां दिन आज, पेपर लीक बिल पर होगी नजर, विपक्ष ने बनाई रणनीति डोंगरगढ़ में खूनी वारदात : मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला डबल मनी मामला : मास्टरमाइंड सोमेंद्र की दो लक्जरी कारें जब्त, हिरासत में लिए गए संदिधों से SIT की पूछताछ जारी अनोखा मामला : शादी के 25 दिन बाद खुला राज, किन्नर निकली दुल्हन कच्चे तेल में फिर लगा उबाल : अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4% उछलीं कीमतें, जानें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम किसानों की हुंकार से दूसरे दिन भी थमी भोपाल की रफ्तार, मूंग की सरकारी खरीद और ई-टोकन बंद करने पर अड़े
W 𝕏 f
होम अर्थव्यवस्था कच्चे तेल में फिर लगा उबाल : अंतरराष्ट्रीय बाजार …
पेट्रोल डीजल रेट अपडेट
पेट्रोल डीजल रेट अपडेट
🔴 BREAKING अर्थव्यवस्था Featured

कच्चे तेल में फिर लगा उबाल : अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4% उछलीं कीमतें, जानें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कच्चे तेल के दाम 4% बढ़कर 83 डॉलर पार पहुंचे, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अभी स्थिर हैं।

कीर्तिमान न्यूज
29 Jul 2026, 08:10 AM
नई दिल्ली
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों ने एक बार फिर करवट ले ली है। पिछले दो दिनों से अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत की खबरों से बाजार में राहत की सांस देखी जा रही थी, लेकिन अब हालात अचानक बदलते नजर आ रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के सकारात्मक बयान के बाद जो कीमतें गिर रही थीं, उनमें बुधवार को फिर से बड़ा उछाल दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल 4 प्रतिशत उछलकर 83 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। 

भारतीय उपभोक्ताओं के लिए राहत  

ऐसे में आम जनता की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस तेजी का असर देश में ईंधन के दामों पर पड़ेगा? कच्चे तेल में आई इस तूफानी तेजी के बावजूद भारतीय उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, गौर करने वाली बात यह भी है कि जब पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम गिरे थे, तब भी कंपनियों ने ईंधन की दरों में कोई कटौती नहीं की थी। आज देश के प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

अचानक क्यों भड़कीं क्रूड ऑयल की कीमतें?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे तेल के दामों में आए इस अचानक उछाल के पीछे दो मुख्य कारण हैं:

  • अमेरिका-ईरान में बढ़ा नया तनाव: अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता के बावजूद जमीनी स्तर पर स्थिति बिगड़ी है। ईरान द्वारा अमेरिकी ठिकानों पर किए गए हालिया हमलों ने मिडिल ईस्ट में अनिश्चितता को बढ़ा दिया है।

  • अमेरिका में घटता तेल का स्टॉक: अंतरराष्ट्रीय तनाव के साथ-साथ अमेरिका के पास कच्चे तेल के भंडार (Stock) में आई कमी को भी इस तेजी की बड़ी वजह माना जा रहा है।

आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट?

शहरपेट्रोल (रुपये/लीटर)डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली102.1295.20
नोएडा101.8995.37
मुंबई111.2197.83
पटना113.3799.36
लखनऊ101.8995.36
हैदराबाद115.69103.82
कोलकाता113.5199.82
अहमदाबाद101.6797.79
चेन्नई107.9499.71
भोपाल114.1999.64
रायपुर108.06101.32
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें