Monday, 14 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Railway Theft Case: बाइक चोर ने कबूली लाइन से तार और लोहे की चोरी MIG Police Station: पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस Surajpur News: पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार Dhamtari News: माडमसिल्ली स्टॉप डैम हादसा, भांजे को बचाने गए मामा समेत दोनों की मौत Rajasthan Nikay Chunav Result: 10 नगर निगमों में बीजेपी की धाक, 6 पर कब्जा, कांग्रेस को 3 तो भरतपुर में निर्दलीय का दबदबा Raipur Police Action: त्योहारों से पहले पुलिस ने 146 असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई, 14 भेजे गए जेल Railway Theft Case: बाइक चोर ने कबूली लाइन से तार और लोहे की चोरी MIG Police Station: पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस Surajpur News: पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार Dhamtari News: माडमसिल्ली स्टॉप डैम हादसा, भांजे को बचाने गए मामा समेत दोनों की मौत Rajasthan Nikay Chunav Result: 10 नगर निगमों में बीजेपी की धाक, 6 पर कब्जा, कांग्रेस को 3 तो भरतपुर में निर्दलीय का दबदबा Raipur Police Action: त्योहारों से पहले पुलिस ने 146 असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई, 14 भेजे गए जेल
W 𝕏 f
होम रायगढ़ Railway Theft Case: बाइक चोर ने कबूली लाइन से तार…
Railway theft accused arrested in Raigarh
Railway theft accused arrested in Raigarh
🔴 BREAKING रायगढ़

Railway Theft Case: बाइक चोर ने कबूली लाइन से तार और लोहे की चोरी

Railway Theft Case: रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन से तार और लोहे की सामग्री चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। बाइक चोरी के आरोपी से पूछताछ में रेलवे चोरी का राज सामने आया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बाइक और 2 हजार रुपए बरामद किए हैं।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
14 Sep 2026, 05:56 PM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Railway Theft Case: रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन से लोहे और तार की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बाइक चोरी के एक आरोपी को पकड़ा, जिसके बाद पूछताछ में उसने रेलवे लाइन से सामान चोरी करने की बात भी स्वीकार कर ली। आरोपी ने चोरी किए गए रेलवे सामान को फेरी लगाने वाले कबाड़ियों को बेच दिया था। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक और बिक्री से बची 2 हजार रुपए की रकम बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम कुडुमकेला कुधरीपारा निवासी मनबोध दास महंत (53) ने 12 जुलाई को घरघोड़ा थाने में रेलवे सामग्री चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि कारीछापर और कुडुमकेला के बीच रेलवे किलोमीटर 47/03 से 47/06 के आसपास लमडांड गांव के जंगल क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने रेलवे लाइन से बड़ी मात्रा में सामग्री पार कर दी। चोरी की गई सामग्री में 65 एमएम कैटनरी तार करीब 215 मीटर, 107 एमएम संपर्क तार 215 मीटर, कैटनरी सप्लायर, संपर्क तार सप्लायर, ड्रॉपर वायर, कैटनरी क्लिप, संपर्क तार क्लिप, स्टेडी आर्म और स्वीवेल क्लिप सहित अन्य सामान शामिल थे। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।

बाइक चोरी की जांच के दौरान मिला सुराग

इसी दौरान ग्राम बांसमुड़ा निवासी लक्ष्मीनारायण चौहान (22) ने अपनी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी बाइक नावापारा टेंडा बाजार डांड के पास खड़ी कर बाजार गया था। वापस लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। मामले की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम तरेकेला निवासी रामप्रसाद सारथी (23) चोरी की बाइक लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में सामने आई रेलवे चोरी की बात

पुलिस पूछताछ में रामप्रसाद सारथी ने बाइक चोरी के साथ-साथ रेलवे लाइन से सामग्री चोरी करने की वारदात भी कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने चोरी किए गए रेलवे सामान को फेरी-कबाड़ियों को बेच दिया था। बिक्री से मिली रकम में से बची 2 हजार रुपए पुलिस ने बरामद कर ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई हीरो एचएफ डीलक्स बाइक भी जब्त कर ली। पुलिस अब चोरी के रेलवे सामान को खरीदने वाले कबाड़ियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी रामप्रसाद सारथी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें