Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण : साइबर अपराधों से बचाव क…
घुंचापाली स्कूल में साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम
घुंचापाली स्कूल में साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम
महासमुंद

साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण : साइबर अपराधों से बचाव की सीख, घुंचापाली के छात्रों को पुलिस ने किया जागरूक

महासमुंद के घुंचापाली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण केंद्र और पुलिस विभाग के सहयोग से हुए इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराध की शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jul 2026, 09:57 AM · अपडेट: 03 Nov 2026, 04:05 AM
घुंचापाली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले के घुंचापाली स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी देने के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) ने पुलिस विभाग के सहयोग से किया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के मास्टर ट्रेनर्स ने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को ऑनलाइन दुनिया में सावधानी बरतने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं का उपयोग करते समय सतर्क रहना बेहद जरूरी है, ताकि साइबर ठगी जैसी घटनाओं से बचा जा सके।

फर्जी लिंक और ओटीपी साझा करने से बचने की दी सलाह 

प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, बैंकिंग फ्रॉड, ओटीपी की सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। छात्रों को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ मोबाइल नंबर, बैंक संबंधी जानकारी या पासवर्ड जैसी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। मास्टर ट्रेनर्स ने साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया पर होने वाली अन्य परेशानियों से बचने के उपाय भी बताए। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को देनी चाहिए। 

साइबर अपराध होने पर तुरंत करें शिकायत 

प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि साइबर अपराध की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल कदम उठाना जरूरी है। उन्होंने साइबर ठगी के मामलों में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल भाषा में समाधान बताया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण केंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग बागबाहरा के अधिकारी व प्रशिक्षण दल मौजूद रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें