Monday, 10 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम रायगढ़ डगभौना जंगल में मवेशी काटने का आरोप, पुलिस ने 8 ल…
पुलिस ने पकड़े आरोपी
पुलिस ने पकड़े आरोपी
रायगढ़

डगभौना जंगल में मवेशी काटने का आरोप, पुलिस ने 8 लोगों को पकड़ा

रायगढ़ के कापू थाना क्षेत्र के डगभौना जंगल में मवेशी काटने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया। मौके से मांस जब्त किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है। मामले की जांच और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
10 Aug 2026, 03:09 PM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगल के अंदर मवेशी काटने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और 8 लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, एक संदिग्ध पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पारेमेर डगभौना के जंगल में कुछ लोग मवेशी काट रहे थे। 
ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मांस को आपस में बांटने की तैयारी की जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने पीछा कर 8 लोगों को पकड़ लिया। 

मौके से मांस भी बरामद किया

इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस सभी हिरासत में लिए गए लोगों को पूछताछ के लिए कापू थाना लेकर पहुंची। कार्रवाई के दौरान मौके से मांस भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पूछताछ में पकड़े गए लोगों की पहचान अर्जुन तिर्की (25), विजय टोप्पो (26), अमसाय तिर्की (48), जोहन टोप्पो (50), विपिन किशोर एक्का (33), निर्मल तिग्गा (60), छोटेया किंडो (65) और प्रकाश बखला (41) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी ग्राम डगभौना के रहने वाले हैं।

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मरे हुए मवेशी को काट रहे थे। हालांकि, पूरे मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। धरमजयगढ़ SDOP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम तलाश में जुटी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना
राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें