Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surguja News: बतौली में 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के बाद से थी लापता Pendari Talab News : तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच Dhamtari Crime News : शक ने उजाड़ दिया घर, पत्नी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप Surguja News: बतौली में 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के बाद से थी लापता Pendari Talab News : तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच Dhamtari Crime News : शक ने उजाड़ दिया घर, पत्नी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग Damaged Irrigation Outlet Repair: सुशासन तिहार मे…
Tekari farmers facing irrigation water shortage (Image Source - AI Generated)
Tekari farmers facing irrigation water shortage (Image Source - AI Generated)
रायपुर संभाग

Damaged Irrigation Outlet Repair: सुशासन तिहार में ध्यानाकर्षण के बाद भी सिंचाई नाली का मरम्मत नहीं, पानी की दरकार

Damaged Irrigation Outlet Repair: आरंग के टेकारी क्षेत्र में सिंचाई नाली के क्षतिग्रस्त क्रासिंग डीसी की मरम्मत नहीं होने से करीब 80-90 एकड़ खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों ने सुशासन तिहार में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन 114 दिन बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

कीर्तिमान न्यूज
08 Sep 2026, 07:13 PM
आरंग
Damaged Irrigation Outlet Repair: किसानों की समस्या को लेकर सुशासन तिहार में आवेदन देने के बाद भी सिंचाई नाली की मरम्मत नहीं हो सकी है। जल उपभोक्ता संस्था टेकारी के अंतर्गत आने वाले डायरेक्टर आउटलेट से जुड़े क्षतिग्रस्त क्रासिंग डीसी का सुधार कार्य अब तक लंबित है। इसके चलते करीब 80 से 90 एकड़ खेतों तक सिंचाई पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जबकि इस समय फसलों के लिए पानी की जरूरत है।

मई में दिया गया था आवेदन, अब तक नहीं हुई कार्रवाई 

जल उपभोक्ता संस्था टेकारी के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त क्रासिंग डीसी की समस्या को लेकर 18 मई को ग्राम सिवनी में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में आवेदन दिया गया था। आवेदन में नहर प्रणाली में आवश्यक कुलापों के निर्माण, पानी की बर्बादी रोकने के लिए महानदी मुख्य नहर से लगे नहर नाली की लाइनिंग कराने सहित अन्य मांगें भी रखी गई थीं। 

क्षतिग्रस्त आउटलेट से प्रभावित हो रही सिंचाई व्यवस्था 

यह सिंचाई व्यवस्था महानदी जलाशय परियोजना के तहत महानदी सिंचाई मंडल और जल प्रबंध संभाग क्रमांक-1 के उपसंभाग क्रमांक-4 के अधीन आती है। महानदी मुख्य नहर के 94 किलोमीटर के बाएं हिस्से में स्थित डायरेक्टर आउटलेट से टेकारी क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचता है। लेकिन क्रासिंग डीसी खराब होने से सिंचाई सुविधा प्रभावित हो रही है।

अधिकारियों से जल्द मरम्मत की मांग 

किसानों की परेशानी को देखते हुए भूपेंद्र शर्मा ने एक बार फिर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाया है। उन्होंने अधीक्षण अभियंता एसएस साहू, कार्यपालन अभियंता ललित रावटे और अनुविभागीय अधिकारी विनोद कुमार बहादुर से जल्द से जल्द क्रासिंग डीसी की मरम्मत कराने का आग्रह किया है, ताकि किसानों को समय पर सिंचाई पानी मिल सके। किसानों का कहना है कि यदि जल्द सुधार कार्य नहीं हुआ तो खेती प्रभावित हो सकती है और उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें