Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की…
Damoh family murder investigation(Image Source: Keertiman Media)
Damoh family murder investigation(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी

Damoh Murder Case: कबीरपुरा गांव में एक व्यक्ति पर पत्नी और तीन बच्चों की हत्या का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रकाशित: 19 Sep 2026, 02:41 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Damoh Murder Case:  मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुरा गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पति को मौके से हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, कबीरपुरा निवासी द्वारका पटेल पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी खेमा बाई और तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। मृतकों में उसकी 7 वर्षीय बेटी और 4 साल व 1 साल के दो बेटे शामिल हैं। घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है। 

पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद 

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि द्वारका पटेल और उसकी पत्नी खेमा बाई के बीच पिछले करीब एक साल से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब का आदी था और पत्नी पर शक करता था। 
इसी को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। करीब एक साल पहले खेमा बाई ने पति के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। 

समझौते के बाद भी नहीं थमा विवाद

हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था और वे दोबारा साथ रहने लगे थे। लेकिन इसके बाद भी घरेलू विवाद खत्म नहीं हुआ। मायके वालों ने भी की थी समझाने की कोशिश घटना से पहले कल भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर महिला के मायके वाले गांव पहुंचे थे और दोनों को समझाने का प्रयास किया था। इसके बाद वे शाम को वापस लौट गए। 
बताया जा रहा है कि रात में भी दोनों के बीच कहासुनी जारी रही। बाद में खेमा बाई अपने बच्चों के साथ सो गई। इसी दौरान देर रात आरोपी ने कुल्हाड़ी उठाई और वारदात को अंजाम दिया। 

सुबह घर का नजारा देख सहम गए ग्रामीण 

ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह जब लोग उठे तो घर के हालात देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर महिला और तीनों बच्चे खून से लथपथ हालत में मिले। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मगरोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

कुल्हाड़ी के साथ घर के बाहर मिला आरोपी 

वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारका पटेल घर के बाहर कुल्हाड़ी लेकर बैठा मिला, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे की पूरी वजह सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। 

पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई 

पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। मृतकों में मां खेमा बाई और उसके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी भयावह घटना से गांव में हर कोई स्तब्ध है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें