Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर) Dantewada News: गोह का शिकार कर सोशल मीडिया पर डा…
Young men hunting a monitor lizard
Young men hunting a monitor lizard
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)

Dantewada News: गोह का शिकार कर सोशल मीडिया पर डाली रील, वन विभाग ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार

Dantewada News: श्यामगिरी इलाके में गोह का शिकार कर उसे पकाकर खाने के आरोप में वन विभाग ने तीन युवकों को पकड़ा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने कार्रवाई शुरू की।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
27 Aug 2026, 01:26 PM
दंतेवाड़ा
Dantewada News: बंगाल मॉनिटर लिजार्ड, जिसे स्थानीय भाषा में गोह कहा जाता है, के शिकार का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने जंगल में गोह को पकड़ने के बाद उसके साथ क्रूरता की और फिर उसे पकाकर खा लिया। युवकों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए वन विभाग ने तीनों युवकों को पकड़ लिया है। यह घटना जिले के श्यामगिरी क्षेत्र की बताई जा रही है। शिकार किए गए मॉनिटर लिजार्ड की उम्र करीब तीन से चार महीने होने का अनुमान है। वन विभाग ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था वीडियो

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘हुंगा ओयाम’ नाम की आईडी से पोस्ट किया गया था। वीडियो में दो युवक जंगल में मॉनिटर लिजार्ड को पकड़ते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक युवक कैमरे के सामने उसे शराब के साथ चखना बनाने की बात भी कहता सुनाई देता है। वीडियो के आगे के हिस्से में पकड़े गए वन्यजीव के साथ क्रूरता किए जाने के दृश्य हैं। आरोप है कि युवकों ने धारदार हथियार से उसके पैर काट दिए और बाद में उसे पकाकर खा लिया। घटना की रील सोशल मीडिया पर फैलने के बाद मामला वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंचा। 

वन विभाग ने श्यामगिरी में चलाया तलाशी अभियान

वीडियो की जानकारी मिलने के बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू की। बचेली वन परिक्षेत्र की टीम ने श्यामगिरी इलाके में वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की तलाश की और तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बोर उत्खनन करने वाली एक गाड़ी में काम करते हैं। वन विभाग की टीम उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई है। मामले में वीडियो, घटनास्थल और शिकार से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरे...Balrampur Crime News: ज्वेलरी दुकान से लाखों की चोरी, 14 किलो चांदी के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत होगी कार्रवाई

वन विभाग के अधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद घटना में उनकी भूमिका और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बंगाल मॉनिटर लिजार्ड एक संरक्षित वन्यजीव है। इसका शिकार करना, पकड़ना या इसके अंगों का अवैध इस्तेमाल करना दंडनीय अपराध है। वन विभाग के अनुसार, दोष सिद्ध होने पर आरोपियों को वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत कारावास और जुर्माने की सजा हो सकती है।

और भी पढ़ें:-Raipur Ration Scam: 16 लाख के सरकारी राशन का गबन, कार्ड जमा कराकर हड़पा 389 क्विंटल चावल, आरोपी संचालक गिरफ्तार

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें