Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम चुनाव दतिया उपचुनाव : थमा प्रचार का शोर, अखिलेश के हैंड…
दतिया उपचुनाव में सपा-कांग्रेस समर्थन
दतिया उपचुनाव में सपा-कांग्रेस समर्थन
चुनाव Featured

दतिया उपचुनाव : थमा प्रचार का शोर, अखिलेश के हैंडशेक से बदला चुनावी समीकरण

दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान से पहले समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है। अखिलेश यादव के इस फैसले से चुनावी समीकरण बदल गए हैं। बसपा के चुनाव मैदान से बाहर होने के बाद कांग्रेस को नए समर्थन से उम्मीदें बढ़ी हैं।

प्रकाशित: 28 Jul 2026, 11:53 AM · अपडेट: 12 Sep 2026, 10:13 PM
दतिया
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दतिया विधानसभा उपचुनाव का चुनावी मुकाबला अपने सबसे दिलचस्प मोड़ पर पहुँच चुका है। 30 जुलाई को होने वाले मतदान से ठीक पहले आज शाम प्रचार का शोर पूरी तरह थम जाएगा। लेकिन प्रचार रुकने से ठीक पहले दतिया की सियासत में एक ऐसा मोड़ आया है, जिसने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के गणित को उलझा कर रख दिया है। इस बार दतिया के रण में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 'साइकिल' का भी साथ मिल गया है। समाजवादी पार्टी ने यहाँ अपना कोई उम्मीदवार न उतारते हुए कांग्रेस को बिना शर्त पूर्ण समर्थन देने का औपचारिक ऐलान किया है। 

जीतू पटवारी से फोन में चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सीधे निर्देश पर लिया गया है। दतिया का इलाका उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है, जहाँ सपा का अच्छा-खासा प्रभाव माना जाता है। समर्थन के तुरंत बाद अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से फोन पर लंबी चर्चा की और उपचुनाव में हर संभव रणनीतिक मदद का भरोसा दिया। 

मतदाताओं की संख्या अच्छी

इस चुनाव की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने इस बार अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। दतिया में दलित (SC), आदिवासी (ST) और पिछड़ा वर्ग (OBC) मतदाताओं की संख्या अच्छी-खासी है। बसपा के मैदान में न होने और सपा का सीधा समर्थन कांग्रेस को मिलने से यह माना जा रहा है कि यह पारंपरिक वोट बैंक अब सीधे तौर पर कांग्रेस के पाले में खिसक सकता है।
एकजुटता का संदेश
"अखिलेश यादव का यह कदम मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन और विपक्षी एकजुटता की दिशा में एक बड़ा संदेश है। सपा के साथ आने से जमीनी स्तर पर लड़ाई और मजबूत हुई है।" — जीतू पटवारी, अध्यक्ष, मध्य प्रदेश कांग्रेस

कौन होगा कामयाब अपनी सीट बचाने में 

कागजों पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच ही दिख रहा है। लेकिन आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव की मौजूदगी ने चुनाव को पूरी तरह एकतरफा होने से रोक दिया है। अब देखना यह होगा कि अखिलेश यादव का यह मास्टरस्ट्रोक कांग्रेस के घनश्याम सिंह को विधानसभा पहुँचा पाता है या भाजपा का मजबूत कैडर अपनी सीट बचाने में कामयाब रहता है। 

चुनावी टाइमलाइन पर एक नज़र

  • प्रचार की समाप्ति: आज शाम

  • मतदान की तारीख: 30 जुलाई

  • नतीजों का दिन: 3 अगस्त

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें