Monday, 13 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अलर्ट : पीएम मोदी के पंजाब आने से पहले मोहाली में हड़कंप, 6 स्कूलों को बम की धमकी बड़ा हादसा : अमरनाथ यात्रा काफिले में 4 वाहन टकराए, 18 श्रद्धालु घायल स्कूल में लापरवाही : छुट्टी के बाद स्कूल में बंद रह गई छात्रा, ग्रामीणों ने ताला तोड़कर बचाई जान पार्किंग विवाद : दुर्ग से आए युवकों और ग्रामीणों में मारपीट, पुलिस ने 5 को हिरासत में लिया भोपाल स्टेट म्यूजियम :  मूर्ति का सच आया सामने, सरस्वती नहीं गायत्री हैं देवी नाव हादसा : 15 भारतीय पर्यटकों के शव हो ची मिन्ह सिटी भेजे गए, अपनों को सौंपने की प्रक्रिया तेज अलर्ट : पीएम मोदी के पंजाब आने से पहले मोहाली में हड़कंप, 6 स्कूलों को बम की धमकी बड़ा हादसा : अमरनाथ यात्रा काफिले में 4 वाहन टकराए, 18 श्रद्धालु घायल स्कूल में लापरवाही : छुट्टी के बाद स्कूल में बंद रह गई छात्रा, ग्रामीणों ने ताला तोड़कर बचाई जान पार्किंग विवाद : दुर्ग से आए युवकों और ग्रामीणों में मारपीट, पुलिस ने 5 को हिरासत में लिया भोपाल स्टेट म्यूजियम :  मूर्ति का सच आया सामने, सरस्वती नहीं गायत्री हैं देवी नाव हादसा : 15 भारतीय पर्यटकों के शव हो ची मिन्ह सिटी भेजे गए, अपनों को सौंपने की प्रक्रिया तेज
W 𝕏 f
होम चुनाव दतिया उपचुनाव : आज नामांकन के साथ बीजेपी-कांग्रेस…
दतिया उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस का नामांकन आज
दतिया उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस का नामांकन आज
चुनाव Featured

दतिया उपचुनाव : आज नामांकन के साथ बीजेपी-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गजों की मौजूदगी में खिंची चुनावी बिसात

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों दल नामांकन रैली के जरिए अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में हैं, जिसमें प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

कीर्तिमान न्यूज
13 Jul 2026, 08:44 AM
दतिया
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। चुनावी जंग अब अपने सबसे दिलचस्प मोड़ पर है, क्योंकि आज (सोमवार) बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के उम्मीदवार अपना-अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। 
पर्चा भरने के इस बहाने दतिया की सड़कों पर दोनों ही खेमे अपनी-अपनी ताकत का अहसास कराने यानी भारी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में हैं। इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के दिग्गज चेहरे घनश्याम सिंह के बीच है। दोनों दलों ने इस सीट को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नामांकन के बहाने दतिया में आज मध्य प्रदेश के शीर्ष नेताओं का मेला लगने जा रहा है। 

माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में 

बात अगर सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी की करें, तो बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दतिया पहुंच रहे हैं। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और क्षेत्र के कद्दावर नेता व पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत अंचल के तमाम बड़े चेहरे मौजूद रहेंगे। सुबह से ही बीजेपी दफ्तर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम जुटना शुरू हो गया है, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है। 

पार्टी के दिग्गज उतरे मैदान में 

दूसरी तरफ, कांग्रेस भी पीछे रहने के मूड में नहीं है। कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी ने अपने दिग्गजों को मैदान में उतार दिया है। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार जैसे बड़े नेता दतिया में हुंकार भरेंगे। साफ है कि दोनों ही दल नामांकन रैली के जरिए जनता और विरोधियों को अपनी ताकत का ट्रेलर दिखाना चाहते हैं। 

कद्दावर नेताओं की लगी ड्यूटी 

दतिया की इस चुनावी जंग में असल खेल जातीय समीकरणों को साधने का है। जैसे ही उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ, वैसे ही दोनों दलों ने जातिगत गणित को सुलझाना शुरू कर दिया। इस बार का चुनाव एक तरह से 'जातीय महादंगल' बन चुका है। बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ने ही दतिया के अलग-अलग समाज और वर्गों को अपने पाले में लाने के लिए उन्हीं वर्गों से ताल्लुक रखने वाले अपने कद्दावर नेताओं की ड्यूटियां लगा दी हैं। पर्दे के पीछे की यह गोटियां ही तय करेंगी कि जीत का ऊंट किस करवट बैठेगा।

क्यों हो रहा है चुनाव और कब आएंगे नतीजे?

गौरतलब है कि दतिया विधानसभा सीट पर यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने की वजह से हो रहा है। अचानक खाली हुई इस सीट ने दतिया को सूबे की राजनीति का केंद्र बना दिया है।

  • मतदान की तारीख: 30 जुलाई

  • काउंटिंग और रिजल्ट: 3 अगस्त

अब दतिया की जनता इस सियासी रण में किसके सिर पर जीत का सेहरा बांधती है, इसका फैसला 3 अगस्त को ईवीएम खुलने के साथ ही साफ हो पाएगा। फिलहाल, आज होने वाले इस शक्ति प्रदर्शन पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें