Monday, 24 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश
W 𝕏 f
होम अर्थव्यवस्था गिरावट :  जुलाई के पहले दिन सोना 1,600 रुपये से ज…
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट
अर्थव्यवस्था

गिरावट :  जुलाई के पहले दिन सोना 1,600 रुपये से ज्यादा सस्ता, चांदी 5,700 रुपये टूटी खरीदारों को राहत  

जुलाई के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुरुआती कारोबार के दौरान दोनों कीमती धातुओं के भाव दबाव में रहे। जून महीने में भी सोना और चांदी लगातार कमजोर रहे थे और नए महीने की शुरुआत भी इसी रुख के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सोना 1,600 रुपये से अधिक और चांदी करीब 5,700 रुपये तक सस्ती हो गई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
01 Jul 2026, 02:46 PM
नई दिल्ली
जुलाई के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुरुआती कारोबार के दौरान दोनों कीमती धातुओं के भाव दबाव में रहे। जून महीने में भी सोना और चांदी लगातार कमजोर रहे थे और नए महीने की शुरुआत भी इसी रुख के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सोना 1,600 रुपये से अधिक और चांदी करीब 5,700 रुपये तक सस्ती हो गई।

सोने की किमतों में बडी गिरावट 

एमसीएक्स पर 5 अगस्त डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,42,531 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मंगलवार को इसकी शुरुआत 1,41,634 रुपये पर हुई। कारोबार के शुरुआती दौर में सोना 1,608 रुपये तक टूटकर 1,40,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सुबह करीब 10:30 बजे यह 1,335 रुपये यानी 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,41,196 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया। 

चांदी के भाव फिसले 

चांदी में भी शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी देखने को मिली। एमसीएक्स पर 4 सितंबर डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,28,563 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। नए सत्र में यह 2,25,000 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 5,662 रुपये टूटकर 2,22,901 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। सुबह 10:30 बजे चांदी 4,238 रुपये यानी 1.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,24,325 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। 

सोने की कीमतों में गिरावट 

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव में बढ़त देखने को मिली। गुड रिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,260 रुपये घटकर 1,40,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोना 1,150 रुपये की गिरावट के साथ 1,29,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 940 रुपये टूटकर 1,05,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर चांदी की कीमत में 5,000 रुपये की तेजी आई और इसका भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें