Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद ओडिशा से ला रहे थे हिरण छाप महुआ शराब, पुलिस ने 2…
महुआ शराब तस्करी के आरोपी गिरफ्तार
महुआ शराब तस्करी के आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद

ओडिशा से ला रहे थे हिरण छाप महुआ शराब, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ओडिशा निर्मित 18 लीटर महुआ शराब, पल्सर बाइक और मोबाइल सहित ₹90,600 का सामान जब्त किया गया है। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रकाशित: 29 Jul 2026, 07:35 AM · अपडेट: 03 Aug 2026, 03:44 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महासमुंद जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोमाखान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ओडिशा से पल्सर बाइक पर महुआ शराब की तस्करी कर रहे दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई को कोमाखान पुलिस को गुप्त सूचना (मुखबिर) मिली थी कि ओडिशा के खरियार रोड की तरफ से ग्राम नर्रा की ओर एक लाल-काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 HB 1324) पर दो संदिग्ध युवक आ रहे हैं। उनके पास ओडिशा निर्मित 'हिरण छाप' महुआ शराब की बड़ी खेप मौजूद है, जिसे वे बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने रास्ते में रणनीतिक घेराबंदी की। जैसे ही संदिग्ध बाइक सवार वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

भटगांव के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

पुलिस की कड़ी पूछताछ में बाइक सवारों ने अपनी पहचान उजागर की:

  1. बीरू यादव (34 वर्ष), पिता: सिजेलाल

  2. ललित नायक (30 वर्ष), पिता: आशाराम

दोनों आरोपी ग्राम भटगांव (थाना कोमाखान, जिला महासमुंद) के ही निवासी हैं।

तलाशी में मिली 90 पाउच शराब और सामान जप्त

जब पुलिस टीम ने बाइक और दोनों युवकों की तलाशी ली, तो उनके पास से 90 नग पाउच (प्रत्येक 200 एमएल, कुल 18 लीटर) अवैध 'हिरण छाप' महुआ शराब बरामद हुई। जप्त की गई महुआ शराब की अनुमानित कीमत ₹3,600 बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही शराब, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ₹80,000 की पल्सर बाइक और ₹7,000 की कीमत का एक मोबाइल फोन जब्त कर लिया। इस तरह कुल ₹90,600 मूल्य की संपत्ति जप्त की गई है। कोमाखान थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 111/2026 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी और विवेचनात्मक कार्रवाई कर रही है। जिला पुलिस महासमुंद की एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स और सभी थाना-चौंकी क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ इस तरह की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें