Monday, 24 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Delhi Engineer Murder Case: दिल्ली में सॉफ्टवेयर …
विनय गुप्ता मर्डर केस दिल्ली
विनय गुप्ता मर्डर केस दिल्ली
राष्ट्रीय

Delhi Engineer Murder Case: दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, पत्नी समेत चार गिरफ्तार

Delhi Engineer Murder Case: दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी रेखा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पत्नी ने CCTV बंद कर मायके वालों को बुलाया और महज 12 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। दो आरोपी अभी फरार हैं।

कीर्तिमान रिपोर्ट सती दीवान
24 Aug 2026, 01:09 PM
नई दिल्ली

Delhi Engineer Murder Case:दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोप है कि विनय की पत्नी और उसके मायके वालों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। घटना से पहले पत्नी ने घर में लगे CCTV कैमरे बंद कर दिए और मायके से छह लोगों को बुलाया। महज 12 मिनट के भीतर पूरा घटनाक्रम हुआ। पुलिस ने विनय की पत्नी रेखा, उसके पिता ज्ञान चंद्र जिंदल और दो भाइयों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। परिवार के मुताबिक, शुक्रवार को बच्चे को दवा लगाने की बात को लेकर विनय और उसकी पत्नी रेखा के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद रेखा घर से बाहर चली गई। करीब 10 मिनट बाद वह अपने पिता, दो भाइयों, बड़ी भाभी और चाचा समेत छह लोगों के साथ वापस लौटी।

बातचीत के बजाय शुरू कर दी मारपीट

विनय की मां के अनुसार, पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विनय के ऊंची आवाज में बात करने से रेखा नाराज हो गई और घर से निकल गई। कुछ देर बाद उसके मायके वाले घर पहुंचे। विनय उनके लिए पानी लेकर आया, लेकिन बातचीत करने के बजाय आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने विनय का गला दबाया और उसकी छाती पर हाथ-पैर से कई वार किए। गंभीर पिटाई के बाद वह कमरे में गिरकर बेसुध हो गया। विनय की मां ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि रेखा ने उनकी बांह पकड़कर उन्हें दूर कर दिया। 

घटना से पहले बंद किए गए CCTV कैमरे

घटना के समय विनय के पिता और बहन घर से बाहर गए हुए थे। विनय के परिवार ने आरोप लगाया है कि वारदात से ठीक पहले उसकी पत्नी ने घर में लगे CCTV कैमरे बंद कर दिए थे। इस कारण घर के भीतर हुई घटना की सीधी रिकॉर्डिंग नहीं हो सकी। हालांकि, पड़ोसी के CCTV कैमरे में आरोपियों के घर में प्रवेश करने और वारदात के बाद बाहर निकलने की गतिविधियां कैद हो गईं।

पड़ोसी ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

आरोपियों के घर से निकलने के दौरान पड़ोसियों ने कुछ लोगों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। विनय की हालत इतनी गंभीर थी कि वह अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा था। उसकी मां के कहने पर पड़ोस का एक युवक उसे कंधे पर उठाकर अस्पताल ले गया। पड़ोसी के CCTV में भी विनय को बेसुध अवस्था में घर से बाहर ले जाते हुए देखा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। CCTV फुटेज से मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1:12 बजे रेखा के पिता, भाई, भाभी और चाचा समेत छह लोग घर पहुंचे थे।

और भी पढ़े:-

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें