Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग कार्रवाई की मांग : स्कूल तक पहुंचा नशे का जाल, खु…
नशाखोरी और मारपीट की घटनाएं
नशाखोरी और मारपीट की घटनाएं
दुर्ग

कार्रवाई की मांग : स्कूल तक पहुंचा नशे का जाल, खुर्सीपार के वीडियो से प्रशासन पर सवाल

भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। एक वीडियो में युवकों द्वारा मारपीट की घटना सामने आई है, जबकि दूसरे वीडियो में स्कूल परिसर और आसपास नशे से जुड़ी सामग्री मिलने का दावा किया गया है। इन घटनाओं ने क्षेत्र में नशाखोरी और गुंडागर्दी की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Jun 2026, 05:13 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 02:34 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में सोमवार को सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो तेजी से वायरल हुए, जिनमें क्षेत्र की कानून व्यवस्था और नशाखोरी की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक वीडियो में खुलेआम नशे के इस्तेमाल के सबूत दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में युवकों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है।

इन वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पहले वायरल वीडियो में कुछ युवक दो अन्य युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस पूरी घटना का वीडियो खुद आरोपियों द्वारा रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया।

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है— “भिलाई शहर का बाप हूं मैं कुलदीप”— जिसने विवाद को और बढ़ा दिया है। इस घटना ने क्षेत्र में गुंडागर्दी और कानून के डर की कमी को उजागर कर दिया है।

ब्लॉगर ने उजागर की नशे की भयावह तस्वीर

दूसरे वायरल वीडियो में एक स्थानीय ब्लॉगर खुर्सीपार के अलग-अलग इलाकों में जाकर नशे से जुड़ी सामग्री को इकट्ठा करता और दिखाता नजर आता है। वीडियो में दावा किया गया है कि स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन, सिरिंज और नशीली दवाइयों के पैकेट बड़ी संख्या में पड़े मिले हैं। ब्लॉगर ने इन सामग्रियों को साफ करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। ब्लॉगर ने यह भी बताया कि स्कूल जैसे संवेदनशील स्थानों के आसपास इस तरह की गतिविधियां बेहद चिंताजनक हैं। उसने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल परिसरों और उनके आसपास विशेष निगरानी रखी जाए ताकि बच्चों और युवाओं को नशे के प्रभाव से बचाया जा सके।

सार्वजनिक स्थानों में भी मिले इंजेक्शन

वीडियो में केनाल रोड स्थित गार्डन क्षेत्र का भी उल्लेख किया गया है, जहां बड़ी संख्या में इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन और दवाइयां पड़ी मिलीं। इन दृश्यों ने स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

इन दोनों वायरल वीडियो के बाद स्थानीय नागरिकों में चर्चा तेज हो गई है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है। लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग और कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत दिखाई दे रही है।

लोगों का आरोप है कि खुर्सीपार में नशे का कारोबार और असामाजिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे पुलिस की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई और हालिया गिरफ्तारी

हालांकि पुलिस ने हाल ही में एक कार्रवाई के तहत आरोपी रधुवीर नेताम को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 1 किलो 84 ग्राम गांजा और बिक्री से जुड़ी नकदी सहित कुल 55,450 रुपये का सामान जब्त किया गया था। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पुलिस के दावों और जमीनी स्थिति के बीच अंतर को उजागर कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस इन वायरल वीडियो और आरोपों को गंभीरता से लेते हुए क्या ठोस कदम उठाती है। साथ ही क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी और गुंडागर्दी पर कैसे अंकुश लगाया जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें