Friday, 03 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
स्कूलों के पास स्टिंग पर रोक, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई हत्या की आशंका : बहू से विवाद के बाद लापता हुए बुजुर्ग का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी गुजरात-एमपी में जैश का नेटवर्क बेनकाब, 8 आरोपी गिरफ्तार, यूएपीए समेत कई धाराओं में केस दर्ज पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग : देशभर के 300 होटलों को बना चुका था निशाना खेत की रखवाली बनी काल : करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 की मौत, 8 जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे स्कूलों के पास स्टिंग पर रोक, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई हत्या की आशंका : बहू से विवाद के बाद लापता हुए बुजुर्ग का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी गुजरात-एमपी में जैश का नेटवर्क बेनकाब, 8 आरोपी गिरफ्तार, यूएपीए समेत कई धाराओं में केस दर्ज पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग : देशभर के 300 होटलों को बना चुका था निशाना खेत की रखवाली बनी काल : करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 की मौत, 8 जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना कृषि विभाग : किसानों के लिए जारी हुई खरीफ आकस्मिक…
किसानों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की खरीफ कार्ययोजना
किसानों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की खरीफ कार्ययोजना
सरकारी सूचना

कृषि विभाग : किसानों के लिए जारी हुई खरीफ आकस्मिक कार्ययोजना

अल-नीनो और कम वर्षा की आशंका को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ 2026 के लिए किसानों हेतु आकस्मिक कार्ययोजना तैयार की है। योजना में डीएसआर तकनीक, जल संरक्षण, कम अवधि वाली फसलें और वैकल्पिक दलहनी-तिलहनी फसलों को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
03 Jul 2026, 04:15 PM
रायपुर
खरीफ सीजन 2026 में अल-नीनो के संभावित प्रभाव, मानसून के देर से आने, जल्दी समाप्त होने और कम वर्षा की आशंका को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए सामान्य आकस्मिक कार्ययोजना तैयार की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और कृषि मंत्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन में बनाई गई इस योजना का उद्देश्य कम बारिश की स्थिति में भी फसलों की सुरक्षा, उत्पादन बनाए रखना और खेती की लागत कम करना है। 
कृषि विभाग ने किसानों को कम और मध्यम अवधि में तैयार होने वाली फसलों का चयन करने की सलाह दी है। धान की रोपा पद्धति के बजाय धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) अपनाने पर विशेष बल दिया गया है। इससे लगभग 20 प्रतिशत पानी की बचत होती है, प्रति एकड़ करीब 5 हजार रुपये की लागत घटती है और फसल 12 से 15 दिन पहले तैयार हो जाती है। 

जल संरक्षण और वैकल्पिक फसलों की सलाह

सरकार ने किसानों से वर्षा शुरू होने से पहले खेतों की जुताई, मेड़बंदी और जल संरक्षण के उपाय करने की अपील की है। कम वर्षा की संभावना वाले क्षेत्रों में धान के स्थान पर अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, तिल, रामतिल और सोयाबीन जैसी दलहनी एवं तिलहनी फसलें लगाने की सलाह दी गई है। कतार पद्धति से बुवाई करने पर भी जोर दिया गया है, जिससे नमी संरक्षण और फसल की वृद्धि बेहतर होती है। बुवाई से पहले बीज उपचार अनिवार्य रूप से करने की सलाह दी गई है। यदि 15 जुलाई तक अंकुरण नहीं होता है, तो दोबारा बुवाई के समय सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक बीज उपयोग करने की सिफारिश की गई है। जुलाई के अंत तक मूंग और उड़द तथा अगस्त में तिल, सूरजमुखी और मध्यम अवधि वाली अरहर की बुवाई उपयुक्त मानी गई है। कम वर्षा की स्थिति में नत्रजन उर्वरकों का सीमित उपयोग करने की सलाह दी गई है। किसानों को 2 प्रतिशत यूरिया घोल का पर्णीय छिड़काव या प्रति एकड़ दो बोतल नैनो यूरिया के उपयोग का सुझाव दिया गया है। दलहनी और तिलहनी फसलों में बुवाई के लगभग एक माह बाद 2 प्रतिशत डीएपी घोल का छिड़काव लाभकारी बताया गया है। 

जल संरक्षण और वैकल्पिक फसलों की सलाह

सरकार ने गांवों में अस्थायी बांध बनाकर, तालाबों, डबरियों और कुओं में वर्षा जल संग्रह करने तथा जरूरत पड़ने पर जीवन रक्षक सिंचाई के लिए इसका उपयोग करने की सलाह दी है। साथ ही किसानों से मौसम पूर्वानुमान के अनुसार खेती करने, ड्रिप व स्प्रिंकलर जैसी सूक्ष्म सिंचाई तकनीक अपनाने और फसल विविधीकरण पर जोर देने की अपील की गई है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस वर्ष वर्षा सामान्य से कम रहती है, तो कम अवधि वाली धान की किस्मों के साथ दलहनी और तिलहनी फसलें किसानों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं। किसी भी कृषि संबंधी समस्या की स्थिति में किसानों को नजदीकी कृषि महाविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र, अनुसंधान केंद्र या कृषि विभाग से वैज्ञानिक सलाह लेने की सलाह दी गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें