Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › महासमुंद मेडिकल कॉलेज के विकास को मिली रफ्तार, स्…
विकास कार्यों पर चर्चा करते संभागायुक्त और अधिकारी।
विकास कार्यों पर चर्चा करते संभागायुक्त और अधिकारी।
महासमुंद

महासमुंद मेडिकल कॉलेज के विकास को मिली रफ्तार, स्वशासी समिति की बैठक में 23 अहम प्रस्तावों को मंजूरी

महासमुंद मेडिकल कॉलेज की स्वशासी समिति की बैठक में संभागायुक्त श्यामलाल धावड़े की अध्यक्षता में 23 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में पीजी पाठ्यक्रम, बजट, आधुनिक चिकित्सा उपकरण, अस्पताल की सुविधाओं के विस्तार और प्रशासनिक सुधारों पर अहम निर्णय लिए गए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Aug 2026, 07:07 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 07:06 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने और संस्थान के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से स्वशासी समिति (गवर्निंग बॉडी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संभागायुक्त श्यामलाल धावड़े ने की, जबकि कलेक्टर विनय कुमार लंगेह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

23 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हुई विस्तृत चर्चा 

मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित इस बैठक में कुल 23 महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इनमें वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट को मंजूरी देने के साथ-साथ नए स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम शुरू करने, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद, मल्टीफंक्शनल प्रोजेक्टर, वाटर कूलर, मल्टीफंक्शनल जिम तथा छात्रावासों की मरम्मत और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े प्रस्ताव शामिल रहे। 

सुविधाओं को आधुनिक बनाने पर जोर 

बैठक में मरीजों और कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में मॉड्यूलर किचन विकसित करने, ओपीडी में कियोस्क सुविधा शुरू करने, परिसर के विभिन्न हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा ब्लड स्टोरेज सेंटर को मॉडल ब्लड सेंटर के रूप में विकसित करने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा विभागों की जरूरतों के अनुसार हल्के मालवाहक वाहन और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की खरीदी के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

प्रशासनिक और वित्तीय विषयों पर भी बनी सहमति 

स्वशासी समिति की बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों की व्यवस्था, विशेषज्ञ चिकित्सकों के नामांकन, चिकित्सकों के प्रशिक्षण, बैंक खाते के स्थानांतरण तथा संबद्ध चिकित्सालय से जुड़े विभिन्न वित्तीय और प्रशासनिक विषयों पर भी विस्तार से विचार किया गया। इन निर्णयों से मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 

वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी 

बैठक में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. रेणुका गहिने सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सा विशेषज्ञ और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में लिए गए निर्णयों से आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज और संबद्ध चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और संसाधनों में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद जताई गई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें