कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण
ग्राम झोंका में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री ने महामाया मंदिर सामुदायिक भवन, केश डबरी प्रवेश द्वार, पचरी निर्माण, महतारी सदन, मुक्तिधाम शेड, तालाब गहरीकरण और रंगमंच भवन जैसे विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। वहीं कुर्मीपारा में नव निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर उसे ग्रामीणों को समर्पित किया। ग्रामीण विकास को सरकार की प्राथमिकता बताया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब और किसानों के हित में लगातार काम कर रही है।
ग्रामीन क्षेत्रों में बेहतर सड़क और अन्य सुविधाएं उपलब्ध
ग्रामीणों की मांग पर नई विकास योजनाओं की घोषणा कार्यक्रम में ग्रामीणों की मांगों को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने प्राथमिक शाला में सुलभ शौचालय निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, छापड़ तालाब के गहरीकरण के लिए 10 लाख रुपये, मुक्तिधाम में शेड निर्माण के लिए 7 लाख रुपये, तालाबों में पचरी निर्माण के लिए 3 लाख रुपये तथा सामुदायिक भवन और ज्योति कक्ष निर्माण के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। इन घोषणाओं की कुल राशि 27 लाख रुपये से अधिक है।महिला समूहों को भी मिलेगी आर्थिक सहायता
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्व मंत्री ने जागृति महिला मंडलों को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों और महिला संगठनों को मजबूत बनाकर गांवों की आर्थिक गतिविधियों को और बढ़ावा दिया जाएगा। जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, बलौदाबाजार जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, ग्राम पंचायत झोंका के सरपंच हरीराम धुव सहित कई जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से भी मंत्री को अवगत कराया।