Friday, 19 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
अश्लील टिप्पणी : छेड़छाड़ व धमकी के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज गिरफ्तार कार्रवाई : बाइक से 235 पाव शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार आस्था पर वार :  परमेश्वरी धाम को चोरों ने बनाया निशाना, गर्भगृह से गायब हुआ माता का श्रृंगार खुलासा : 912 किलो गांजे के केस में मास्टरमाइंड यूपी से दबोचा गया हादसा : खेलते बच्चे पर टूटा कुत्तों का झुंड, कॉलोनी में मची अफरा-तफरी सनसनी : शराब के नशे में बेटे ने मां को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट अश्लील टिप्पणी : छेड़छाड़ व धमकी के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज गिरफ्तार कार्रवाई : बाइक से 235 पाव शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार आस्था पर वार :  परमेश्वरी धाम को चोरों ने बनाया निशाना, गर्भगृह से गायब हुआ माता का श्रृंगार खुलासा : 912 किलो गांजे के केस में मास्टरमाइंड यूपी से दबोचा गया हादसा : खेलते बच्चे पर टूटा कुत्तों का झुंड, कॉलोनी में मची अफरा-तफरी सनसनी : शराब के नशे में बेटे ने मां को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम धर्म भक्ति का समागम : रायपुर में होगी देवकीनंदन ठाकुर …
श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
धर्म

भक्ति का समागम : रायपुर में होगी देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह 

रायपुर में पहली बार विश्व प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज के सानिध्य में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 8 से 14 जुलाई तक बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा। प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से कथा का वाचन किया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Jun 2026, 04:48 PM
रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस बार सावन के पवित्र महीने से ठीक पहले अध्यात्म और भक्ति का एक भव्य समागम होने जा रहा है। विश्व प्रसिद्ध कथावाचक और सनातन संस्कृति के प्रखर ध्वजवाहक श्री देवकीनंदन ठाकुर महाराज के पावन सानिध्य में रायपुर की धरा पर प्रथम बार भव्य 'श्रीमद्भागवत कथा' का आयोजन किया जा रहा है। यह दिव्य आयोजन आगामी 8 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक बूढ़ातालाब स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर राजधानी समेत पूरे प्रदेश के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह का माहोल देखी जा रही है।

कथा वचन समय

आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, सात दिवसीय इस ज्ञान यज्ञ में महाराज अपने मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से श्रीमद्भागवत महापुराण के रहस्यों, कृष्ण लीलाओं और सनातन धर्म के सिद्धांतों पर अमृत वर्षा करेंगे। इंडोर स्टेडियम के वातानुकूलित परिसर में हजारों भक्तों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्थाएं किया गया  हैं, ताकि भीषण गर्मी या मानसूनी बारिश के बीच भी श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के कथा श्रवण करने के लिये पुरी व्यवस्था कि जा रही है।

आयोजक समितियों

रायपुर के इतिहास में होने जा रहे इस सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के प्रमुख सामाजिक संगठनों ने हाथ मिलाया है। इस भव्य कथा के मुख्य आयोजकों में विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, छत्तीसगढ़ विशेष सहयोगी, छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज, आयोजक समितियों के पदाधिकारियों का कहना है, कि रायपुर में महाराज श्री की यह पहली कथा है, इसलिए इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भव्य मंगल कलश यात्रा, प्रतिदिन विशेष झाँकियों और व्यवस्थाओं को अंतिम स्वरूप प्रदान किया जा रहा है।

कथा प्रेमियों से उपस्थिति की अपील

विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट और सहयोगी संस्थाओं की ओर से छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आने वाले सभी भक्तों, मातृशक्ति और सनातन प्रेमियों को इस कथा में सपरिवार सम्मिलित होने के लिए अपील किया है। आयोजकों का कहना है कि यह केवल एक कथा नहीं, बल्कि रायपुर के लिए सौभाग्य के द्वार खुलने जैसा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें