Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप Raigarh News: संदिग्ध गांजा तस्करी का शक, पुलिस की घेराबंदी के दौरान कार छोड़ भागे आरोपी Chhattisgarh Education News: स्कूल में शिक्षकों की कमी से नाराज छात्र-छात्राओं ने किया चक्काजाम Baloda Bazar Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल Raipur Bus Accident: रिंग रोड पर यात्री बस बेकाबू, टैंकर की टक्कर के बाद बस स्टॉप में घुसी Amity University Raipur: मेस के खाने में बार-बार निकल रहे कीड़े, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप Raigarh News: संदिग्ध गांजा तस्करी का शक, पुलिस की घेराबंदी के दौरान कार छोड़ भागे आरोपी Chhattisgarh Education News: स्कूल में शिक्षकों की कमी से नाराज छात्र-छात्राओं ने किया चक्काजाम Baloda Bazar Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल Raipur Bus Accident: रिंग रोड पर यात्री बस बेकाबू, टैंकर की टक्कर के बाद बस स्टॉप में घुसी Amity University Raipur: मेस के खाने में बार-बार निकल रहे कीड़े, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Dhamtari Flood: गंगरेल समेत धमतरी के जलाशयों में …
Gangrel Dam gates opened. (Image Source: CGDPR)
Gangrel Dam gates opened. (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Dhamtari Flood: गंगरेल समेत धमतरी के जलाशयों में बढ़ा पानी, बाढ़ के खतरे को लेकर हाई अलर्ट

Dhamtari Flood: बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के खतरे को देखते हुए धमतरी जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के साथ ग्रामीणों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
03 Sep 2026, 01:58 PM
रायपुर
Dhamtari Flood: जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है, वहीं क्षेत्र के सभी प्रमुख जलाशय अब पूरी तरह लबालब हो चुके हैं। कैचमेंट एरिया से हो रही पानी की भारी आवक को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर गंगरेल बांध (रविशंकर सागर जलाशय) के तीन गेट खोल दिए गए हैं, जिनसे कुल 4,670 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें से 3,360 क्यूसेक पानी सीधे महानदी में बह रहा है, जबकि 1,410 क्यूसेक पानी रुद्री बैराज के रास्ते मुख्य नहर में प्रवाहित किया जा रहा है। 
मौसम विभाग द्वारा आगे भी बारिश की संभावना जताए जाने से महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका है, जिसे देखते हुए कलेक्टर ने तटीय और निचले इलाकों में स्थित गांवों के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

धमतरी में बाढ़ का खतरा, गंगरेल के 3 गेट खुले

वर्तमान में जिले के जलाशयों की स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। मुरूमसिल्ली जलाशय अपनी क्षमता का 98.61 प्रतिशत भर चुका है और उसमें 362 क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है। वहीं गंगरेल जलाशय 97.40 प्रतिशत भरकर 3,365 क्यूसेक आवक दर्ज कर रहा है। इसके अलावा दुधावा जलाशय 86.86 प्रतिशत (437 क्यूसेक आवक) और सोंढूर जलाशय 69.25 प्रतिशत (167 क्यूसेक आवक) तक भर चुके हैं। जलाशयों में लगातार बढ़ते पानी के दबाव को नियंत्रित करने के लिए ही महानदी में जलप्रवाह बढ़ाया गया है।

धमतरी में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट

बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। कलेक्टर धमतरी ने अधिकारियों और मैदानी अमले को 24 घंटे सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे नदी, नालों और जलभराव वाले इलाकों के पास न जाएं तथा उफनती नदी को पार करने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं। तटीय गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर निचले इलाकों में रहने वाले परिवारों को समय रहते सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर बनाए गए राहत केंद्रों में पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही नागरिकों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल अधिकृत प्रशासनिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने का आग्रह किया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें