Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम धमतरी Dhamtari News: गंगरेल डैम के मुहाने पर जान जोखिम …
Tre porter til Gangrel-demningen apnet ( Image Source: Keertiman Media )
Tre porter til Gangrel-demningen apnet ( Image Source: Keertiman Media )
धमतरी

Dhamtari News: गंगरेल डैम के मुहाने पर जान जोखिम में डालकर मछली पकड़ रहे लोग, चेतावनी के बावजूद लापरवाही

Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जिले के प्रमुख जलाशयों में तेजी से पानी भर रहा है। जलस्तर बढ़ने के साथ जिला प्रशासन ने भी निगरानी बढ़ा दी है। नदियों और जलाशयों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, वहीं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
03 Sep 2026, 06:53 PM
धमतरी
Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जिले के प्रमुख जलाशयों में तेजी से पानी भर रहा है। जलस्तर बढ़ने के साथ जिला प्रशासन ने भी निगरानी बढ़ा दी है। नदियों और जलाशयों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, वहीं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन की ओर से नदी और जलाशयों के आसपास नहीं जाने की चेतावनी जारी की गई है। इसके बावजूद गंगरेल डैम के मुहाने के पास कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर मछली पकड़ते नजर आ रहे हैं। जिस स्थान पर तेज बहाव के साथ पानी छोड़ा जा रहा है, वहां इस तरह की गतिविधि हादसे को न्योता दे सकती है।  

गंगरेल के तीन गेट खोले गए

गंगरेल जलाशय में पानी की आवक बढ़ने के बाद तीन गेट खोल दिए गए हैं। यहां से कुल 4,670 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें 1,410 क्यूसेक पानी रुद्री बैराज के जरिए नहर में और 3,360 क्यूसेक पानी सीधे महानदी में छोड़ा जा रहा है।  
लगातार बारिश के चलते धमतरी के चार प्रमुख जलाशयों में पानी की आवक तेज हो गई है। गंगरेल जलाशय 97.40 प्रतिशत, मुरुमसिल्ली यानी माडमसिल्ली 98.61 प्रतिशत, दुधावा 86.86 प्रतिशत और सोंढूर जलाशय 69.25 प्रतिशत तक भर चुका है। जलाशयों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 
 जान जोखिम में डाल कर मछली पकड़ रहे लोग 

तेज बहाव के बीच मछली पकड़ना कितना सुरक्षित

डैम के गेट खुलने के बाद पानी का बहाव बढ़ जाता है। ऐसे में जलाशय के मुहाने या नदी के किनारे जाना जोखिम भरा हो सकता है। इसके बावजूद लोगों का वहां पहुंचकर मछली पकड़ना सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की अपील दोनों पर सवाल खड़े करता है।  

हादसा होने पर कौन होगा जिम्मेदार 

प्रशासन लगातार लोगों से नदी और जलाशयों के आसपास सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति का पैर फिसल जाए या वह तेज बहाव की चपेट में आ जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। सवाल यह है कि चेतावनी के बावजूद यदि कोई अनहोनी होती है, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है। साथ ही मैदानी अमले को जलस्तर और हालात पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की कोशिश है कि बढ़ते जलस्तर के बीच किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। 

अब कार्रवाई पर टिकी नजर

एक ओर प्रशासन जलाशयों और नदियों की स्थिति को लेकर अलर्ट है, तो दूसरी ओर गंगरेल डैम के पास लोगों की लापरवाही चिंता बढ़ा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन की चेतावनी के बावजूद जोखिम उठाने वाले लोगों के खिलाफ क्या कदम उठाया जाता है और जलाशय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को किस तरह मजबूत किया जाता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें