Wednesday, 26 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bastar Leopard Cubs: जंगलों में मादा तेंदुआ अपने दोनों नवजात बच्चों को संग ले गई Traffic Challan: फर्जी नंबर प्लेट का खेल, बेगुनाह कार मालिक के खाते से कटे हजारों रुपए, आरोपी गिरफ्तार Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, 28 जवानों समेत सैकड़ों लोगों के बहने की आशंका Indore Hospital: मरीज की मौत पर हंगामा, ICU में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात Illegal Liquor Trade: 5 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 7 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार Bastar Leopard Cubs: जंगलों में मादा तेंदुआ अपने दोनों नवजात बच्चों को संग ले गई Traffic Challan: फर्जी नंबर प्लेट का खेल, बेगुनाह कार मालिक के खाते से कटे हजारों रुपए, आरोपी गिरफ्तार Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, 28 जवानों समेत सैकड़ों लोगों के बहने की आशंका Indore Hospital: मरीज की मौत पर हंगामा, ICU में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात Illegal Liquor Trade: 5 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 7 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Dhar Crime News: 50 हजार में नाबालिग बेटी का सौदा…
नाबालिग बेटी के सौदे के आरोप में मां और खरीदार गिरफ्तार
नाबालिग बेटी के सौदे के आरोप में मां और खरीदार गिरफ्तार
राष्ट्रीय

Dhar Crime News: 50 हजार में नाबालिग बेटी का सौदा करने का आरोप, मां और खरीदार गिरफ्तार

Dhar Crime News: धार जिले के धामनोद में एक महिला पर 50 हजार रुपये लेकर अपनी नाबालिग बेटी को एक व्यक्ति के हवाले करने का आरोप लगा है। गुजरात से बरामद पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी मां और खरीदार को गिरफ्तार कर लिया है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
26 Aug 2026, 03:53 PM
मध्य प्रदेश

Dhar Crime News: धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने 50 हजार रुपए के लालच में अपनी नाबालिग बेटी को एक व्यक्ति के हवाले कर दिया। पीड़िता की बरामदगी और बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी मां और खरीदार के खिलाफ बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 26 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 2 बजे की है। आरोपी महिला सुनीता बाई, निवासी करोंदिया बुजुर्ग, जिला खरगोन, से अपनी नाबालिग बेटी को बहाने से धामनोद निवासी पुरुषोत्तम पाटीदार के घर ले गई थी।

बयान से सामने आया मामला

बरामदगी के बाद पुलिस ने नाबालिग के बयान दर्ज किए, जिसमें उसने अपने साथ हुई ज्यादती की पूरी जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि उसे पुरुषोत्तम पाटीदार के घर पर जबरन रोककर रखा गया था। आरोप है कि इस दौरान करीब दो महीने तक उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण में गंभीर धाराएं जोड़ी हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 की सुबह करीब 11 बजे पीड़िता को आरोपी के घर से निकलने का मौका मिला। वह छिपकर वहां से भागी और सीधे बस स्टैंड पहुंची। यहां उसकी मुलाकात संदीप नामक व्यक्ति से हुई, जिसके साथ वह बस से गुजरात के चोटिला गांव चली गई।

गुजरात से हुई नाबालिग की बरामदगी

पुलिस ने तलाश के बाद 23 अगस्त को नाबालिग को गुजरात के चोटिला गांव से बरामद किया। धामनोद थाने लाकर उसके बयान दर्ज किए गए। पीड़िता द्वारा बताई गई परिस्थितियों और शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई की। धामनोद पुलिस ने आरोपी सुनीता बाई और पुरुषोत्तम पाटीदार के खिलाफ बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें