Friday, 12 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
हादसा : पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, हाथ में मिली कोल्ड ड्रिंक बोतल वारदात : रंगदारी विवाद में 5 युवकों का अपहरण, बीहड़ में बेरहमी से पिटाई सियासी उलटफेर : फूलपाड़ गांव में 450 से अधिक ग्रामीण बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल कार्रवाई : बच्चों और पालकों से दुर्व्यवहार मामले में शिक्षिका निलंबित सनसनी : पति–पत्नी की हत्या कर श्मशान घाट में दफनाया, पुरानी रंजिश में वारदात, तीन गिरफ्तार पर्दाफाश : फर्जी दुर्लभ सामान बेचकर ठगी के 3 करोड़ रुपये की योजना फेल हादसा : पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, हाथ में मिली कोल्ड ड्रिंक बोतल वारदात : रंगदारी विवाद में 5 युवकों का अपहरण, बीहड़ में बेरहमी से पिटाई सियासी उलटफेर : फूलपाड़ गांव में 450 से अधिक ग्रामीण बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल कार्रवाई : बच्चों और पालकों से दुर्व्यवहार मामले में शिक्षिका निलंबित सनसनी : पति–पत्नी की हत्या कर श्मशान घाट में दफनाया, पुरानी रंजिश में वारदात, तीन गिरफ्तार पर्दाफाश : फर्जी दुर्लभ सामान बेचकर ठगी के 3 करोड़ रुपये की योजना फेल
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना दिव्यांगता पहचान अभियान : दिव्यांग बच्चों की पहचा…
दिव्यांग बच्चों का विशेष सर्वे अभियान
दिव्यांग बच्चों का विशेष सर्वे अभियान
सरकारी सूचना

दिव्यांगता पहचान अभियान : दिव्यांग बच्चों की पहचान के लिए घर-घर सर्वे शुरू, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

जिले में 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान के लिए विशेष सर्वेक्षण अभियान शुरू किया गया है, जो 17 जुलाई तक चलेगा। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ घर-घर सर्वे कर पात्र बच्चों की पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी बच्चा शासन की योजनाओं से वंचित न रहे।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 Jun 2026, 04:07 PM
महासमुंद

जिले के 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए विशेष सर्वेक्षण अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग तथा समावेशी शिक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को अंतर्विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर लंगेह ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन कार्य को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ किया जाए। सर्वेक्षण दल घर-घर पहुंचकर बच्चों की पहचान करें, ताकि जिले का कोई भी पात्र बच्चा शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं से वंचित न रहे। इस अभियान के अंतर्गत 17 जुलाई तक सत्यापन एवं चिन्हांकन कार्य किया जाएगा। साथ ही बच्चों की दिव्यांगता स्थिति, आधार कार्ड की उपलब्धता एवं स्थिति का भी आकलन किया जाएगा। इसके जरिए बच्चों को शिक्षा, विशेष शिक्षण सामग्री, सहायक उपकरण, चिकित्सा परीक्षण, दिव्यांग प्रमाण-पत्र एवं अन्य शासकीय योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

त्रुटिरहित डेटा एंट्री और सूक्ष्म पहचान पर जोर

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार ने बताया कि दिव्यांगता के लक्षणों की सूक्ष्म पहचान सही श्रेणी निर्धारण के लिए अत्यंत आवश्यक है। कई दिव्यांगताएं सामान्य रूप से दिखाई नहीं देतीं, इसलिए सर्वेक्षण के दौरान विशेष चेकलिस्ट के आधार पर प्रत्येक बच्चे का सावधानीपूर्वक परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने सर्वे प्रपत्रों की त्रुटिरहित एंट्री एवं डिजिटल डेटा की शुद्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

दिव्यांगता की श्रेणियों और प्रशिक्षण की जानकारी

जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा ने बताया कि जिले में वर्तमान में दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, चलन बाधित, बौद्धिक दिव्यांगता, विशिष्ट अधिगम अक्षमता, सिकल सेल सहित कुल 21 प्रकार की दिव्यांगता श्रेणियां शामिल हैं। सर्वे कार्य के लिए विकासखंड श्रोत समन्वयकों, बीआरपी एवं स्पेशल एजुकेटर्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस बार प्रत्येक विद्यालय में एक शिक्षक को इन्क्लूसिव एम्बेसडर बनाया जा रहा है, जो दिव्यांग बच्चों के मेंटर के रूप में कार्य करेंगे। जिले में वर्तमान में कुल 3,461 दिव्यांग बच्चे दर्ज हैं, जिनका विकासखंडवार विवरण भी प्रस्तुत किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी की अपील

जिला शिक्षा अधिकारी बी. एल. देवांगन ने जिलेवासियों से अपील की है कि सर्वेक्षण दल के घर पहुंचने पर बच्चों से संबंधित सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके और प्रत्येक पात्र बच्चे तक शासन की सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें