बालाघाट जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र के कोपे जंगल में 14 जून को एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया था। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की थी। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए शव की पहचान ग्राम डोंगरिया निवासी राजेंद्र शरणागत (40) के रूप में की। जानकारी सामने आई कि राजेंद्र घटना से एक दिन पहले से लापता था। परिजनों से पूछताछ और अन्य जानकारियां जुटाने के बाद पुलिस ने मामले की हर पहलू से जांच शुरू की।
खुलासा : शराब की लत से परेशान ससुर ने रची हत्या की साजिश, जंगल में गमछे से दबाया गला
बालाघाट के कोपे जंगल में मिले राजेंद्र शरणागत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतक के ससुर राजेश चौहान ने अपने साथी प्रभुदयाल बिसेन के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इसमें मृतक राजेंद्र अपने ससुर राजेश चौहान और एक अन्य व्यक्ति के साथ दिखाई दिया। यह सुराग पुलिस के लिए अहम साबित हुआ और संदेह के आधार पर राजेश चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में राजेश चौहान ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसका दामाद राजेंद्र शराब का ज्यादा सेवन करता था और नशे की हालत में उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। शराब की आदत के कारण उसने अपनी कृषि भूमि भी बेच दी थी, जिससे परिवार परेशान था।
पुलिस के अनुसार, इन्हीं कारणों से राजेश चौहान ने अपने साथी प्रभुदयाल बिसेन के साथ मिलकर राजेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। दोनों ने पहले राजेंद्र के साथ बैठकर शराब पी और फिर उसे बहाने से जंगल की ओर ले गए। आरोपियों ने कोपे जंगल में पहुंचने के बाद गमछे से राजेंद्र का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया गमछा, दो बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
अनुशंसित खबरें
कार्रवाई : इटारसी रेलवे स्टेशन पर सड़ी सब्जियां परोसे जाने का खुलासा, खाद्य विभाग ने 3 किचनों पर मारा छापा
हाईवोल्टेज ड्रामा : वाटर प्लांट की जमीन पर विवाद, कार्रवाई रोकने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी महिला
खौफनाक नजारा : खंडवा में विशाल अजगर ने जिंदा निगला बकरी का बच्चा, वीडियो वायरल होने से मची दहशत
गुना में डोडा चूरा तस्करी का मामला उलझा : फरार कार चालक का शव पेड़ से लटका मिला, भागते समय 2 लोगों की जान भी गई