Wednesday, 24 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम दुर्ग खुलासा : 3.22 करोड़ की जब्ती वाले बीएसपी स्क्रैप …
बीएसपी स्क्रैप मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
बीएसपी स्क्रैप मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग

खुलासा : 3.22 करोड़ की जब्ती वाले बीएसपी स्क्रैप मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी और उसके अवैध परिवहन के मामले में दुर्ग पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हाईवा चालक के रूप में चोरी किए गए स्क्रैप के परिवहन में शामिल था। इस मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
24 Jun 2026, 05:41 PM
दुर्ग

भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से करोड़ों रुपये के स्क्रैप की चोरी और उसके अवैध परिवहन से जुड़े चर्चित मामले में दुर्ग पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, 26 मई 2026 को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर खुर्सीपार थाना पुलिस ने ग्राम अकलोरडीह स्थित ए.के. ट्रेडर्स परिसर में छापेमार कार्रवाई की थी। जांच के दौरान कई हाईवा और ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, प्लेट और बीम कटिंग बरामद की गई थी। पुलिस को मौके पर भारी मात्रा में स्क्रैप सामग्री का अवैध भंडारण भी मिला था। जांच में सामने आया कि फ्लू डस्ट के परिवहन की आड़ में भिलाई स्टील प्लांट से चोरी किए गए लोहे के स्क्रैप का अवैध रूप से परिवहन और कारोबार किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान करीब 250 टन स्क्रैप सामग्री जब्त की गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये आंकी गई। वहीं परिवहन में इस्तेमाल किए गए वाहनों और मशीनरी समेत कुल करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई थी।

पुलिस इस मामले में पहले ही 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। फरार आरोपियों की तलाश के दौरान जांच टीम को तेजराम निषाद उर्फ दद्दू (35) निवासी जेवरा सिरसा, दुर्ग के बारे में जानकारी मिली। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसकी भूमिका सामने आने पर विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी हाईवा चालक के रूप में इस पूरे नेटवर्क का हिस्सा था और चोरी किए गए स्क्रैप के परिवहन में उसकी सक्रिय भूमिका थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और शेष फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि औद्योगिक सामग्री, स्क्रैप या अन्य धातु सामग्री के संदिग्ध परिवहन अथवा अवैध कारोबार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि ऐसे संगठित अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें