Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग खुलासा : खून के रिश्ते हुए शर्मसार, बेटे ने पिता …
बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट
बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट
दुर्ग

खुलासा : खून के रिश्ते हुए शर्मसार, बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के 19 वर्षीय बेटे नीलकमल साहू को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामान्य मौत लग रही घटना का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर हुआ।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 Jun 2026, 05:05 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 03:36 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र में हुई एक बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। शुरुआती तौर पर सामान्य मौत लग रही इस घटना की जांच आगे बढ़ने पर पता चला कि यह हत्या का मामला था और हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि मृतक का अपना बेटा ही निकला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 जून को ग्राम नवागांव निवासी नीलकमल साहू ने थाना बोरी पहुंचकर अपने पिता कुलेश्वर साहू के घर में मृत पड़े होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, पंचनामा कार्रवाई की और परिजनों व आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि कुलेश्वर साहू की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण हुई है और यह एक हत्या का मामला है।

पुलिस की जांच

रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया। पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि मृतक और उसके बेटे नीलकमल साहू के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया गया कि विवाद के दौरान नीलकमल ने अपने पिता के साथ मारपीट की थी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद 19 वर्षीय नीलकमल साहू को आरोपी के रूप में चिन्हित किया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 238 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

 पारिवारिक विवाद

पुलिस का कहना है कि घटना की जड़ में पारिवारिक विवाद था। मामले में आवश्यक साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पारिवारिक मतभेदों और विवादों का समाधान बातचीत और कानूनी तरीकों से करें। गुस्से में उठाया गया हिंसक कदम न केवल परिवार को बर्बाद कर देता है, बल्कि कानूनन गंभीर अपराध भी बन जाता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें