राजधानी रायपुर के धरसींवा क्षेत्र में देर रात सुनसान सड़कों पर टॉर्च की रोशनी दिखाकर वाहनों को रोकने और राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी, चांदी का ब्रेसलेट तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार बरामद किया है। मामले में एक आरोपी बाल अपचारी है, जिसे भी हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
धरसींवा थाना पुलिस के अनुसार 5 जून को मानस कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि देर रात दो अज्ञात युवकों ने उसे रोककर उसका वीवो वाई-38 5जी मोबाइल फोन, 5 हजार रुपये नकद और चांदी का ब्रेसलेट लूट लिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपियों की तलाश में विशेष टीम गठित की गई।
रात्रि गश्त के दौरान मिला अहम सुराग
पूछताछ में खुला नाबालिग साथी का राज
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि फरार साथी नाबालिग है। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर विधि से संघर्षरत बालक को भी हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ में लूट की वारदात में उनकी संलिप्तता सामने आई।
तलाशी के दौरान मनोज साहू के कब्जे से लूटा गया वीवो वाई-38 5जी मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं बाल अपचारी के पास से 5 हजार रुपये नकद, चांदी का ब्रेसलेट तथा एक चाकूनुमा धारदार हथियार जब्त किया गया। पुलिस ने सभी बरामद सामान को जब्त कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की।
सुनसान रास्तों पर बनाते थे लूट की योजना
रात्रि गश्त से टली बड़ी वारदात
धरसींवा पुलिस की सतर्कता और रात्रि गश्त के चलते आरोपियों को समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाई गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।