Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर खुलासा : RRB परीक्षा में नकल की चाल नाकाम, अंडरगा…
RRB परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया अभ्यर्थी
RRB परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया अभ्यर्थी
रायपुर

खुलासा : RRB परीक्षा में नकल की चाल नाकाम, अंडरगारमेंट में मोबाइल छिपाने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार

रायपुर के IDZ सरोना परीक्षा केंद्र में RRB की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी मोबाइल से नकल करते पकड़ा गया। आरोपी ने मोबाइल को छिपाने के लिए दो अंडरगारमेंट पहन रखे थे और कंप्यूटर स्क्रीन के सवालों की फोटो खींचकर जवाब तलाशने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Jul 2026, 09:26 AM · अपडेट: 23 Jul 2026, 07:05 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
परीक्षा पास करने के लिए कुछ अभ्यर्थी गलत रास्ते अपनाने से भी पीछे नहीं हटते। नकल के लिए कभी ब्लूटूथ डिवाइस तो कभी मोबाइल फोन का सहारा लेने के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां एक अभ्यर्थी ने परीक्षा में नकल करने के लिए मोबाइल छिपाने का अजीब तरीका अपनाया, लेकिन उसकी चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। मामला रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित आईडीजेड सरोना (IDZ Sarona) परीक्षा केंद्र का है। 
यहां रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जा रही थी। परीक्षा में शामिल होने पहुंचे नागपुर निवासी 28 वर्षीय अफताब ने नकल करने की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी अभ्यर्थी मोबाइल फोन को छिपाकर परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचा था।

निरीक्षक को संदिग्ध लगी आरोपी की गतिविधियां

उसने मोबाइल को पकड़ में आने से बचाने के लिए दो अंडरगारमेंट पहन रखे थे और उनके बीच फोन छिपा लिया था। परीक्षा के दौरान वह कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई दे रहे सवालों की तस्वीरें मोबाइल से खींच रहा था। इसके बाद वह इंटरनेट के माध्यम से उन सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश कर रहा था। परीक्षा केंद्र में तैनात निरीक्षक की नजर आरोपी की हरकतों पर पड़ी। वह बार-बार नीचे की ओर देख रहा था और उसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। इसके बाद केंद्र के कर्मचारियों ने उसकी विशेष निगरानी शुरू कर दी। जांच के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पूछताछ में सामने आया कि उसने मोबाइल छिपाने के लिए दो अंडरगारमेंट पहनकर यह तरीका अपनाया था। परीक्षा केंद्र के अधिकारियों ने तुरंत मामले की जानकारी डीडी नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया और मोबाइल फोन जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने यह काम अकेले किया था या फिर इसके पीछे कोई नकल कराने वाला गिरोह सक्रिय है। जब्त किए गए मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें