Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त
W 𝕏 f
होम रायगढ़ खुलासा : कोतवाली थाना क्षेत्र लूट मामला सुलझा, ती…
लूट में तीन आरोपी गिरफ्तार
लूट में तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

खुलासा : कोतवाली थाना क्षेत्र लूट मामला सुलझा, तीन युवक पुलिस की गिरफ्त में

Raigarh के कोतवाली थाना क्षेत्र में मुर्गा व्यवसायी सुमित सिकदार से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पीड़ित से 7 हजार रुपये नकद और मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तकनीकी जांच के जरिए लूटा गया मोबाइल ट्रेस कर पहले एक खरीदार को पकड़ा गया, जिसके बाद मुख्य आरोपियों तक पुलिस पहुंची।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
17 Jun 2026, 04:46 PM
रायगढ़

Raigarh जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मुर्गा व्यवसायी के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तीन युवकों ने पहले रास्ता रोककर मारपीट की और फिर नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चोरी का मोबाइल खरीदने वाले युवक पर भी कार्रवाई की गई है। सुभाष नगर बंगाली कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय सुमित सिकदार मुर्गा बिक्री का व्यवसाय करता है। वह 17 मार्च को अपने व्यवसायिक कार्य के सिलसिले में तुमीडीह बाजार गया था और देर रात वापस लौट रहा था।

कैसे हुई वारदात

रात करीब साढ़े 11 बजे जब सुमित उर्दना तिराहा के पास पहुंचा, तभी काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी जेब से 7 हजार रुपये नकद तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी। जांच के दौरान लूटा गया मोबाइल चालू हालत में पाया गया। पुलिस ने ट्रैकिंग के जरिए धांगरडीपा निवासी आदित्य चौधरी (21) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने यह मोबाइल मात्र 800 रुपये में खरीदा था।

मुख्य आरोपियों तक पहुंच

आदित्य से पूछताछ के बाद पुलिस ने आशु बरेठ (19) को पकड़ा, जिसने लूट की वारदात स्वीकार की। उसके बयान के आधार पर श्याम बरेठ (20) को भी हिरासत में लिया गया। दोनों ने अपने साथी आशीष महंत के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों ने उर्दना तिराहा–रामपुर मार्ग स्थित यादव होटल के पास सुनसान इलाके में पीड़ित को रोका। पैसे की मांग की और विरोध करने पर मारपीट कर 7 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया कि एक आरोपी आशीष महंत पहले से ही एक अन्य लूट के मामले में जेल में बंद है।

कानूनी कार्रवाई

चोरी की संपत्ति कम कीमत में खरीदने के कारण आदित्य चौधरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(1) भी जोड़ी गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि लूट, चोरी और राहजनी जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी है। साथ ही ऐसे अपराधों से प्राप्त संपत्ति को खरीदने या उपयोग करने वालों पर भी समान रूप से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें