Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर खुलासा : 35 लाख से अधिक का ईंधन, टैंकर और नकदी जब…
पेट्रोल-डीजल कारोबार पर कार्रवाई
पेट्रोल-डीजल कारोबार पर कार्रवाई
रायपुर

खुलासा : 35 लाख से अधिक का ईंधन, टैंकर और नकदी जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के पेट्रोल-डीजल की अवैध खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 35.45 लाख रुपये मूल्य का पेट्रोल-डीजल, डीजल से भरा टैंकर, नकदी और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस अब इस अवैध ईंधन नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Jun 2026, 02:39 PM · अपडेट: 14 Jun 2026, 06:50 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राजधानी रायपुर में चोरी के पेट्रोल-डीजल की अवैध खरीद-फरोख्त करने वाले एक बड़े गिरोह का कबीर नगर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सोनडोंगरी क्षेत्र में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान लाखों रुपये मूल्य का पेट्रोल-डीजल, एक डीजल से भरा टैंकर, नगदी और अवैध कारोबार में उपयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कान्हा ढाबा के पीछे स्थित ईपी रोलिंग मिल के पास सोनडोंगरी इलाके में बड़े पैमाने पर चोरी के पेट्रोल और डीजल का अवैध भंडारण कर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कबीर नगर थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर मौके पर दबिश दी और पूरे मामले का खुलासा किया।

बाउंड्रीवाल से घिरे प्लॉट में चल रहा था अवैध कारोबार

पुलिस जब बताए गए स्थान पर पहुंची तो एक बाउंड्रीवाल से घिरे खाली प्लॉट में चार संदिग्ध व्यक्ति मौजूद मिले। तलाशी के दौरान प्लॉट से 8 ड्रमों में लगभग 1600 लीटर पेट्रोल तथा 3 ड्रमों में करीब 500 लीटर डीजल बरामद किया गया। इसके अलावा मोटर पंप, पाइप, टीन के बर्तन और ईंधन निकालने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। छापेमारी के दौरान मौके पर खड़े टैंकर क्रमांक CG07BA8727 की जांच की गई। पुलिस को टैंकर में लगभग 12 हजार लीटर डीजल भरा हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह डीजल अवैध रूप से बेचे जाने के लिए रखा गया था। इसके बाद पुलिस ने टैंकर को भी जब्त कर लिया।

पूछताछ में सामने आया चोरी के ईंधन का खेल

गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश साव उर्फ कालिया ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह टैंकर चालकों और अन्य लोगों से पेट्रोल-डीजल खरीदकर ऊंचे दामों पर अवैध रूप से बेचता था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रामजी यादव इंडियन ऑयल के लखौली डिपो से डीजल लेकर राजनांदगांव की ओर जाता था और रास्ते में कुछ मात्रा कालिया के यार्ड में उतारकर बेच देता था। वहीं धर्मेंद्र साव और उमेश साव भी इस अवैध कारोबार में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पेट्रोल-डीजल और उपकरणों सहित लगभग 2.20 लाख रुपए का सामान बरामद किया है। इसके अलावा 1.30 लाख रुपए नकद और 31.94 लाख रुपए मूल्य का डीजल से भरा टैंकर जब्त किया गया है। कुल जब्ती की कीमत 35 लाख 45 हजार 770 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने पेट्रोल और डीजल के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए सीलबंद कर दिया है।

चार आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश साव उर्फ कालिया निवासी रायपुर, उमेश साव निवासी बीरगांव, रामजी यादव निवासी दुर्ग और धर्मेंद्र साव निवासी भिलाई के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। कबीर नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3 एवं 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 287 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध ईंधन नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

पुलिस करेगी बड़ा खुलासा

सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी के पेट्रोल-डीजल का यह नेटवर्क कब से संचालित हो रहा था और इसमें कितने लोग शामिल हैं। मामले को लेकर रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जल्द ही विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा कर सकते हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें