Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग खुलासा : 28 महीने में रकम चार गुना करने का लालच प…
शेयर ट्रेडिंग ठगी आरोपी गिरफ्तार
शेयर ट्रेडिंग ठगी आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग

खुलासा : 28 महीने में रकम चार गुना करने का लालच पड़ा भारी, दुर्ग में 19 लाख की ठगी

दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर ड्राइवर से 19 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने 28 महीने में रकम चार गुना करने और हर महीने 10 से 12 प्रतिशत रिटर्न का झांसा दिया था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jul 2026, 09:39 AM · अपडेट: 14 Sep 2026, 02:40 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग जिले में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर निवेश का झांसा देकर एक ड्राइवर से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 28 महीने में निवेश की रकम चार गुना करने और हर महीने 10 से 12 प्रतिशत रिटर्न देने का लालच दिया था। उतई थाना पुलिस ने इस मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला तृप्ति साहू खुद को ‘रैम्बो इंटरनेशनल ट्रेडिंग कंपनी’ की लीडर बताती थी। जांच में उसके कई बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि निवेशकों से मिली रकम का इस्तेमाल निजी जरूरतों में किया जा रहा था। मामले के शिकायतकर्ता दीपक कुमार अहिरवार (35) ग्राम जोरातराई, उतई निवासी हैं और पेशे से ड्राइवर हैं। 

कंपनी के नाम पर दिया बड़ा मुनाफे का झांसा

दीपक की पहचान वर्ष 2024 में ललित साहू के माध्यम से तृप्ति साहू से हुई थी। आरोपी ने दीपक को बताया कि उसकी कंपनी शेयर ट्रेडिंग में निवेश करती है और 28 महीने में रकम चार गुना कर देती है। साथ ही हर महीने 10 से 12 प्रतिशत तक लाभ देने का दावा किया गया। भरोसा बढ़ाने के लिए आरोपी ने खुद के घर और कार भी इसी कारोबार से खरीदने की बात कही। दीपक के अनुसार, 28 फरवरी 2024 को उन्होंने उतई में ललित साहू के घर पर तृप्ति साहू को 5 लाख रुपए नकद दिए थे। इसके बाद उनके नाम से निवेश आईडी बनाई गई।

पहले 5 लाख, फिर बैंक लोन से दिए 14 लाख

करीब एक महीने बाद आरोपी ने 45 हजार रुपए वापस देकर उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद दीपक ने एक्सिस बैंक से 15 लाख रुपए का लोन लिया। इसमें से 14 लाख रुपये 28 मार्च 2024 को आरोपी के कहने पर निखिल पिल्लई के एचडीएफसी बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। आरोपी ने ज्यादा लोगों को जोड़ने पर अतिरिक्त कमाई का लालच दिया। इसके बाद दीपक ने अपने भाई, दोस्त और रिश्तेदारों से करीब 4 लाख रुपए लेकर निवेश कराया। उनके नाम से भी निवेश आईडी बनाई गई, लेकिन बाद में किसी को भी वादा किया गया रिटर्न नहीं मिला। 

पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने बदला रवैया

कुछ समय तक भुगतान मिलने के बाद अप्रैल 2024 से रिटर्न आना बंद हो गया। निवेशक जब पैसे वापस मांगने लगे तो आरोपी कंपनी अपडेट होने की बात कहकर टालती रही। बाद में उसने निवेशकों को पहचानने से भी इनकार कर दिया और कहा कि निवेश उनकी अपनी जिम्मेदारी थी। पुलिस जांच में 19 लाख की धोखाधड़ी की पुष्टि शिकायतकर्ता ने कुल 23 लाख रुपए निवेश करने की बात कही थी। पुलिस जांच में फिलहाल 19 लाख रुपए की धोखाधड़ी सामने आई है। इसके बाद उतई थाना में अपराध क्रमांक 389/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 420 और 34 के तहत कार्रवाई शुरू की है। 

बैंक खातों में मिले लाखों के संदिग्ध लेनदेन 

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के एसबीआई, यस बैंक, केनरा बैंक और एचडीएफसी बैंक खातों की जांच की। इनमें लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन पाए गए। पूछताछ में आरोपी ने निवेशकों से मिली रकम के निजी इस्तेमाल की बात स्वीकार की है। पुलिस ने 20 जुलाई 2026 को तृप्ति साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड में केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बैंक पासबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड और कार (CG-07-CF-8179) जब्त की है। मामले में पुलिस अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें