Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार वितरण प्रभावित : 19 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में…
राशन दुकान में खाद्यान्न वितरण
राशन दुकान में खाद्यान्न वितरण
राज्य सरकार

वितरण प्रभावित : 19 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में हड़ताल से नवम्बर 2025 का खाद्यान्न लंबित

पेंड्रावन शासकीय उचित मूल्य दुकान में जांच के दौरान खाद्यान्न वितरण में गंभीर अनियमितता सामने आई। 29 मई 2026 को वितरण प्रतिशत 32.33% दर्ज पाया गया, जबकि 07 मई तक 529 में से केवल 104 राशन कार्डधारकों (19.66%) को ही सामग्री वितरित की गई थी और 28 अप्रैल के बाद वितरण कार्य बंद था।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Jun 2026, 11:23 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 08:55 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

शासकीय उचित मूल्य दुकान पेंड्रावन के वितरण प्रतिशत के संबंध में जांच के दौरान खाद्य निरीक्षक पिथौरा ने जानकारी दी कि पोर्टल के अनुसार 29 मई 2026 को उक्त दुकान का वितरण प्रतिशत 32.33 प्रतिशत दर्ज पाया गया।

जांच के दौरान यह पाया गया कि दुकान संचालन एजेंसी राधा कृष्णा महिला खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति मर्या., जामजुड़ा द्वारा माह अप्रैल से जून 2026 के लिए तीन माह का एकमुश्त चावल वितरण तथा अप्रैल माह की अन्य सामग्रियों का वितरण निर्धारित समयावधि में नहीं किया जा रहा था।

जांच दिनांक 07 मई 2026 तक कुल 529 राशन कार्डधारकों में से केवल 104 कार्डधारकों को ही सामग्री वितरण किया गया, जो मात्र 19.66 प्रतिशत है। इसके अलावा 28 अप्रैल 2026 के बाद से वितरण कार्य पूरी तरह बंद पाया गया।

बार-बार निर्देश के बावजूद नहीं हुआ सुधार

खाद्य निरीक्षक पिथौरा ने बताया कि संचालन एजेंसी को कई बार निर्देशित एवं आदेशित किए जाने के बावजूद वितरण व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इस स्थिति को देखते हुए हितग्राहियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पिथौरा को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर दुकान का आबंटन प्राधिकार निलंबित कर दिया गया। साथ ही शासकीय उचित मूल्य दुकान पेंड्रावन को अस्थायी रूप से शासकीय उचित मूल्य दुकान कुम्हारीमुड़ा, संचालन एजेंसी जय बजरंग किसान महिला स्व सहायता समूह, भुरकोनी से संबद्ध किया गया।

अन्य दुकानों से भी राशन वितरण की व्यवस्था

हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेंड्रावन के राशन कार्डधारकों को आसपास की दुकानों से भी सामग्री वितरण की व्यवस्था की गई। इसके तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान ढोढरकसा से 52 कार्ड, देवरी से 20 कार्ड, मोहगांव से 51 कार्ड तथा ढाबाखार से 87 कार्डों को सामग्री वितरण पूर्ण कराया गया।

शेष पात्र हितग्राहियों को पेंड्रावन दुकान से ही खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी लाभार्थी को राशन प्राप्त करने में कठिनाई न हो।

खाद्य निरीक्षक पिथौरा ने बताया कि नवम्बर 2025 के सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) अंतर्गत खाद्यान्न वितरण कार्य प्रभावित रहा।

 पिथौरा विकासखंड की सहकारी समितियों द्वारा संचालित 19 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल के कारण निर्धारित अवधि में खाद्यान्न वितरण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया।

वितरण सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर पत्राचार

खाद्य निरीक्षक ने बताया कि हितग्राहियों को खाद्यान्न प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु विभाग द्वारा समय-समय पर आवश्यक पत्राचार किया गया। माह नवम्बर 2025 के वितरण के लिए माह दिसंबर 2025 में विकल्प प्रदान किए जाने हेतु 13 दिसम्बर 2025 को कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) को पत्र प्रेषित किया गया था। इसके अलावा जिला स्तर से भी संचालनालय को 02 दिसम्बर 2025 एवं 15 दिसम्बर 2025 को पत्र भेजकर माह नवम्बर 2025 के लंबित वितरण के लिए आवश्यक विकल्प उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। खाद्य निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि जैसे ही संचालनालय स्तर से माह नवम्बर 2025 के वितरण हेतु आवश्यक विकल्प प्राप्त होगा, वैसे ही सभी हितग्राहियों को लंबित खाद्यान्न का वितरण शीघ्रता से सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में सभी हितग्राहियों को भी सूचित किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें