Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज
W 𝕏 f
होम शिक्षा डीएलएड एग्जाम : जगदलपुर में 12 केंद्रों पर 3891 प…
डीएलएड प्रवेश परीक्षा 4 को
डीएलएड प्रवेश परीक्षा 4 को
शिक्षा

डीएलएड एग्जाम : जगदलपुर में 12 केंद्रों पर 3891 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बस्तर जिला प्रशासन ने 4 जून को आयोजित होने वाली व्यापम डीएलएड प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जगदलपुर के 12 परीक्षा केंद्रों में 3891 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान मेटल डिटेक्टर जांच, सख्त ड्रेस कोड और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर प्रतिबंध लागू रहेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

कीर्तिमान न्यूज
29 May 2026, 03:31 PM
जगदलपुर
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित डीएलएड प्रवेश परीक्षा 4 जून गुरुवार को जगदलपुर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर बस्तर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार जगदलपुर शहर में बनाए गए 12 परीक्षा केंद्रों में कुल 3 हजार 891 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी।

प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी और हर गतिविधि पर निगरानी रखी जाएगी। जिला प्रशासन के अनुसार सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। 

जांच पूरी होने के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से ढाई घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य किया गया है, ताकि सत्यापन और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिए जाने की भी संभावना जताई गई है।

परीक्षा में लागू रहेगा सख्त ड्रेस कोड

व्यापम के निर्देशानुसार परीक्षा के दौरान ड्रेस कोड अनिवार्य रहेगा। अभ्यर्थियों को हल्के रंग की हाफ टी-शर्ट और चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। जूते और मोजे पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही बाली, झुमका, चेन, अंगूठी समेत किसी भी प्रकार के आभूषण पहनने पर रोक लगाई गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि परीक्षा में किसी भी तरह की अनियमितता रोकने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, घड़ी, बेल्ट, पर्स, स्कार्फ, टोपी, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। केंद्रों में किसी भी प्रकार की संचार सामग्री पाए जाने पर संबंधित अभ्यर्थी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे केवल आवश्यक दस्तावेज लेकर ही परीक्षा केंद्र पहुंचे।

प्रवेश पत्र और पहचान पत्र रखना अनिवार्य

जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में फोटो स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही है, उन्हें दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मूल प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य रहेगा। बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए जगदलपुर शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, दन्तेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल, बहुउद्देशीय स्कूल और सेजेस कन्या स्कूल सहित कई प्रमुख संस्थान शामिल हैं।

अधिकांश परीक्षा केंद्रों में 300 से 360 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। सभी केंद्रों में पेयजल, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

अधिकारियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर मनीष कुमार वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. अनिल श्रीवास्तव को परीक्षा समन्वयक और डॉ. अजय सिंह ठाकुर को सहायक समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा के दौरान सतर्क रहकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें