Monday, 24 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश
W 𝕏 f
होम शेयर बाजार DP Wires : शेयर बाजार में अमिताभ बच्चन का बड़ा कद…
DP Wires शेयर निवेश से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर
DP Wires शेयर निवेश से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर
शेयर बाजार

DP Wires : शेयर बाजार में अमिताभ बच्चन का बड़ा कदम, करोड़ों के शेयरों की खरीद-बिक्री 

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने स्टील उत्पाद बनाने वाली कंपनी DP Wires के 1.23 लाख से अधिक शेयर ब्लॉक डील के जरिए करीब 2.48 करोड़ रुपये में बेचे। हालांकि, उन्होंने कंपनी के कुछ शेयर दोबारा भी खरीदे हैं और अब भी इसमें उनकी हिस्सेदारी बरकरार है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 Jun 2026, 10:37 AM
नई दिल्ली
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपने निवेश को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने डीपी वायर्स लिमिटेड (DP Wires Ltd) के शेयरों की ब्लॉक डील के जरिए आंशिक बिक्री की है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभिनेता ने 1,23,622 शेयर औसतन 200.84 रुपये प्रति शेयर की दर से बेचे, जिससे उन्हें करीब 2.48 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।  
उन्होंने 41,566 शेयर औसतन 199.90 रुपये प्रति शेयर के भाव से खरीदे, जिनकी कुल कीमत लगभग 83 लाख रुपये रही। इससे साफ है कि उन्होंने पूरी हिस्सेदारी नहीं बेची, बल्कि अपने निवेश पोर्टफोलियो में संतुलन बनाया है। कई वर्षों से कंपनी में है निवेश कॉर्पोरेट डेटाबेस एसइक्विटी के आंकड़ों के अनुसार, अमिताभ बच्चन मार्च 2018 की तिमाही से डीपी वायर्स के पब्लिक शेयरधारक बने हुए हैं।  

हिस्सेदारी करीब 2.11 प्रतिशत 

पिछले चार तिमाहियों के दौरान उनकी हिस्सेदारी करीब 2.11 प्रतिशत यानी 3,27,590 शेयर रही। हालिया सौदे के बाद भी उनके पास कंपनी के शेयर मौजूद हैं। SME से मेनबोर्ड तक का सफर डीपी वायर्स ने वित्त वर्ष 2017-18 में SME प्लेटफॉर्म पर शेयर बाजार में कदम रखा था। इसके बाद 17 जनवरी 2020 को कंपनी ने मेनबोर्ड प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हासिल की। 

निवेशकों को कैसा मिला रिटर्न

कंपनी LRPC स्ट्रैंड्स, स्टील वायर और जियोमेम्ब्रेन शीट जैसे औद्योगिक उत्पादों के निर्माण के लिए जानी जाती है। निवेशकों को कैसा मिला रिटर्न कंपनी के शेयरों ने इस साल अब तक करीब 7 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जबकि पिछले पांच वर्षों में निवेशकों को लगभग 44 प्रतिशत का लाभ मिला है। गुरुवार के कारोबारी सत्र में शेयर 3.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 216.99 रुपये पर बंद हुआ। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें