Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balod acid attack: छात्रा पर हुए एसिड अटैक का पर्दाफाश, पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी और उसका दोस्त Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद Raipur Cyber Crime: मोबाइल में एप बंद, फॉर्मेट कराया और उड़ गए ₹95 हजार, जेल के प्रहरी बने साइबर ठगी के शिकार Forest Department: रायगढ़ में पक्षियों के शिकार का खुलासा, एयर गन और 3 मृत पक्षी बरामद INDIA Alliance Protest: दिल्ली में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन, ECI तक मार्च में राहुल-प्रियंका समेत कई नेता धरने पर बैठे EOW Chhattisgarh: कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, 104 करोड़ की रकम राजीव भवन पहुंचने का दावा Balod acid attack: छात्रा पर हुए एसिड अटैक का पर्दाफाश, पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी और उसका दोस्त Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद Raipur Cyber Crime: मोबाइल में एप बंद, फॉर्मेट कराया और उड़ गए ₹95 हजार, जेल के प्रहरी बने साइबर ठगी के शिकार Forest Department: रायगढ़ में पक्षियों के शिकार का खुलासा, एयर गन और 3 मृत पक्षी बरामद INDIA Alliance Protest: दिल्ली में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन, ECI तक मार्च में राहुल-प्रियंका समेत कई नेता धरने पर बैठे EOW Chhattisgarh: कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, 104 करोड़ की रकम राजीव भवन पहुंचने का दावा
W 𝕏 f
होम › शेयर बाजार › कैंसर वैक्सीन ने जगाई नई उम्मीद, Moderna के शेयरो…
कैंसर वैक्सीन शेयर 135% उछला
कैंसर वैक्सीन शेयर 135% उछला
शेयर बाजार

कैंसर वैक्सीन ने जगाई नई उम्मीद, Moderna के शेयरों में 135% की उछाल

अमेरिकी दवा कंपनी Moderna और Merck की पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन ‘Intismeran’ ने तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल में सकारात्मक नतीजे दिए हैं। कंपनियों के मुताबिक, वैक्सीन ने परीक्षण का मुख्य लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसे Merck की कैंसर दवा Keytruda के साथ इस्तेमाल किया गया, जिससे मरीजों में अकेले Keytruda की तुलना में बेहतर परिणाम देखने को मिले।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 20 Aug 2026, 12:46 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 11:33 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
अमेरिकी दवा कंपनी Moderna और Merck की पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन ‘Intismeran’ ने तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल में सकारात्मक नतीजे दिए हैं। कंपनियों के मुताबिक, वैक्सीन ने परीक्षण का मुख्य लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसे Merck की कैंसर दवा Keytruda के साथ इस्तेमाल किया गया, जिससे मरीजों में अकेले Keytruda की तुलना में बेहतर परिणाम देखने को मिले। 

मेलेनोमा के मरीजों पर असर 

इस वैक्सीन का परीक्षण ऐसे मेलेनोमा मरीजों पर किया गया, जिनके शरीर से कैंसरयुक्त ट्यूमर को सर्जरी के माध्यम से हटाया जा चुका था। वैक्सीन को प्रत्येक मरीज के ट्यूमर में मौजूद खास आनुवंशिक बदलावों के आधार पर तैयार किया जाता है। इसका उद्देश्य शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कैंसर कोशिकाओं की पहचान करने और उन्हें नष्ट करने के लिए तैयार करना है।

 कैंसर फैंलने की जोखिम घटी 

ट्रायल के अंतरिम नतीजों के अनुसार, Intismeran और Keytruda के संयुक्त उपचार से मेलेनोमा के दोबारा होने और शरीर के दूसरे हिस्सों में फैलने का जोखिम कम हुआ है। अकेले Keytruda लेने वाले मरीजों की तुलना में संयुक्त उपचार पाने वाले मरीजों में बेहतर सुधार देखने को मिला। हालांकि, मरीजों के समग्र जीवनकाल से संबंधित आंकड़ों का अध्ययन अभी जारी है। कैंसर वैक्सीन के सकारात्मक नतीजे सामने आते ही अमेरिकी शेयर बाजार में Moderna के शेयरों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई।  

 2035 तक बड़ी बिक्री का अनुमान 

Barclays के अनुमान के मुताबिक, इस वैक्सीन से वर्ष 2035 तक केवल मेलेनोमा के उपचार से करीब तीन अरब डॉलर की सालाना बिक्री हो सकती है। हालांकि, बाजार में उपलब्ध होने से पहले इसे अमेरिका सहित विभिन्न देशों की नियामक संस्थाओं से मंजूरी लेनी होगी। सकारात्मक ट्रायल नतीजों के बावजूद Intismeran को अभी आम मरीजों के उपचार के लिए मंजूरी नहीं मिली है। तीसरे चरण का अध्ययन जारी है और इसमें उपचार की दीर्घकालिक प्रभावशीलता, सुरक्षा तथा मरीजों के समग्र जीवनकाल का मूल्यांकन किया जाएगा। नियामक समीक्षा पूरी होने और आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद ही यह वैक्सीन व्यापक रूप से उपलब्ध हो सकेगी। 

Moderna के शेयरों में उछाल

कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 135 प्रतिशत उछलकर 148.02 डॉलर तक पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 62.96 डॉलर पर बंद हुआ था। इस उपलब्धि के बाद निवेशकों का कंपनी की mRNA तकनीक और भविष्य की योजनाओं पर भरोसा बढ़ा है। विश्लेषकों का मानना है कि Intismeran की सफलता Moderna और Merck दोनों के लिए बड़ा व्यावसायिक अवसर साबित हो सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें