HDFC Bank Share: नवंबर महिनें के दौरान शानदार तेजी देखने को मिली है, लंबे समय से गिरावट और दबाव का सामना कर रहे इस बैंकिंग स्टॉक में अब निवेशकों की दिलचस्पी फिर बढ़ती नजर आ रही है। नवंबर में अब तक शेयर करीब 22% चढ़ चुका है। इस तेजी का असर बैंक के बाजार मूल्य पर भी पड़ा है। महज 15 कारोबारी सत्रों में मार्केट कैप में लगभग ₹2.38 लाख करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही बैंक का कुल बाजार मूल्य दोबारा ₹13 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है।
₹13 लाख करोड़ के पार पहुंचा HDFC Bank का मार्केट कैप
नवंबर में शेयरों की लगातार खरीदारी से HDFC Bank का मार्केट कैप बढ़कर करीब ₹13,05,701 करोड़ हो गया है। इसके साथ बैंक एक बार फिर देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में अपनी मजबूत जगह बनाने में सफल रहा है। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से यह देश का सबसे बड़ा बैंक बना हुआ है।
HDFC Bank के शेयरों में तेजी की 4 बड़ी वजहें
- नए CEO की नियुक्ति
अनूप बागची को तीन साल के लिए MD और CEO नियुक्त किए जाने से बैंक के नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता कम हुई है। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
- सितंबर तिमाही के बेहतर नतीजे
बैंक का नेट प्रॉफिट 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़ और नेट इंटरेस्ट इनकम 9.7% बढ़कर ₹34,620 करोड़ रही। इससे शेयर को मजबूती मिली।
- बैंकिंग शेयरों में खरीदारी
पूरे बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी बढ़ने का फायदा HDFC Bank को भी मिला। Nifty 50 में बड़ी हिस्सेदारी के कारण इसका असर बाजार पर भी पड़ा।
- शेयर बाजार में तेजी
नवंबर में बाजार का माहौल सकारात्मक रहा। Nifty 50 में तेजी से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और बड़े शेयरों में खरीदारी हुई।
क्या HDFC Bank का शेयर नया रिकॉर्ड बनाएगा
हालिया तेजी से निवेशकों की उम्मीदें बढ़ी हैं, लेकिन शेयर की आगे की चाल बैंक के वित्तीय नतीजों, कारोबार की ग्रोथ और प्रबंधन की रणनीति पर निर्भर करेगी।
निवेशकों के लिए जरूरी सलाह
सिर्फ हालिया तेजी देखकर निवेश का फैसला न लें। बैंक के फंडामेंटल, वैल्यूएशन और अपनी जोखिम क्षमता का आकलन जरूर करें। शेयर बाजार में रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती।











