Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा : नशे का कारोबार करने पह…
300 नशीली टेबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार
300 नशीली टेबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर

ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा : नशे का कारोबार करने पहुंचे थे युवक, पुलिस ने 300 प्रतिबंधित टेबलेट के साथ दबोचा

रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित नाइट्रोसन-10 टेबलेट की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 300 नशीली टेबलेट, दो मोबाइल फोन और नकदी समेत करीब 1.50 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 05 Jul 2026, 12:06 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 07:37 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोलबाजार थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली नाइट्रोसन-10 टेबलेट के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 300 प्रतिबंधित टेबलेट, दो मोबाइल फोन और नकदी समेत करीब 1.50 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कबीर नगर निवासी मोहम्मद असफाक (25), आजाद चौक निवासी शिवम ढीमर (22) और धमतरी जिले के कुरूद निवासी तुषार ढीमर (20) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और गोलबाजार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दाई कोरा भवन के सामने कुछ युवक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने की तैयारी में हैं।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके बैग से 300 नाइट्रोसन-10 टेबलेट बरामद हुईं, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गोलबाजार थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। 

सप्लाई चेन और नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर नशीली दवाओं की सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच जारी है। अधिकारियों का दावा है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें